फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiranga Yatra: जबलपुर में उफनती नदी में तैरकर निकले लोग तो दमोह में सुनार नदी में से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Mon, 14 Aug 2023 11:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:57 PM IST
सार

जबलपुर में उफनती नदी में लोग उतरे, गले-गले तक तैरकर हाथों में तिरंगा लेकर लोग निकले। वहीं दमोह के हटा में तिरंगा यात्रा अलग तरीके से निकाली गई। 

विज्ञापन
Tiranga Yatra: People swam in the swollen river in Jabalpur and boat landed in Sunar river in Damoh
जबलपुर में तैरकर निकाली तिरंगा यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस से पहले कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। जबलपुर में उफनती नदी में लोग उतरे, गले-गले तक तैरकर हाथों में तिरंगा लेकर लोग निकले। वहीं दमोह के हटा में तिरंगा यात्रा अलग तरीके से निकाली गई। सुनार नदी में से ये यात्रा गुजरी। 20 नावों पर तिरंगा सजा था। तिरंगा यात्रा नावघाट से प्रारंभ होकर घुराघाट पर समाप्त हुई। 


जबलपुर में तिरंगा यात्रा नर्मदा नदी की उफनती लहरों के बीच सैकड़ो लोगों ने नदी में करीब 10 किलोमीटर तक तैरकर तिरंगा यात्रा पूरी की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्वारीघाट से तिलवाराघाट तक जाने वाली इस यात्रा का मकसद देश की अखंडता को बनाए रखना और युवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा करना था।
 
Tiranga Yatra: People swam in the swollen river in Jabalpur and boat landed in Sunar river in Damoh
दमोह की सुनार नदी से निकली तिरंगा यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दमोह के हटा नगर की बालाजी, बिहारी जी सरकार समिति ने तीसरी बार स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व शाम के समय सुनार नदी में नाव पर तिरंगा लहराते हुए यात्रा निकाली। इसमें बीस नावों पर नाविकों ने तिरंगा झंडा लगाए और एक नाव पर भारत माता की सजीव झांकी सजाई गई। इसमें बच्चों को भी तिरंगे के रंगों में सजाया गया। इस नाव को बीच नदी में खड़ा करके चारों ओर घूमते हुए देशभक्ति नारे लगाए। यात्रा ने आधा किलोमीटर की दूरी तय की।

समिति के सदस्य बबलू राय ने बताया कि हमने तिरंगा यात्रा को कुछ अलग अंदाज में निकालने का मन बनाया और तिरंगा यात्रा सुनार नदी में तीसरी बार निकाली गई। तिरंगा यात्रा का स्वागत मटया घाट, हजारी घाट, सुरई घाट, मातन घाट पर किया गया। एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, एआई शत्रुघन दुबे, एसआई सौरभ शर्मा, नपा अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक, रीतेश फौजदार ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed