फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thomas Cup 2022: 14 साल घर से दूर रहे प्रियांशु की सफलता से धार-इंदौर में खुशियां, पिता बोले- त्याग का फल बहुत मीठा  

Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 May 2022 01:10 PM IST
सार

भारत ने बैडमिंटन में पहली बार थॉमस कप जीता है। इस टीम का हिस्सा रहे धार के प्रियांशु राजावत की सफलता से न केवल धार बल्कि इंदौर में भी खुशियां मनाई गई। 

विज्ञापन
Thomas Cup 2022: Due to the success of Priyanshu, who was away from home for 14 years, happiness in Dhar-Indore, father said - the fruit of sacrifice is very sweet
बैडमिंटन प्लेयर प्रियांशु राजावत। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस कीर्तिमान बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे प्रियांशु राजावत की सफलता से न केवल उसके गृहनगर धार बल्कि इंदौर में भी खुशियां मनाई गई। प्रियांशु के पिता भूपेंद्र राजावत ने कहा कि 14 साल से उनका बेटा घर से दूर है। उसके इसी त्याग का मीठा फल सामने आया है। 

Thomas Cup 2022: Due to the success of Priyanshu, who was away from home for 14 years, happiness in Dhar-Indore, father said - the fruit of sacrifice is very sweet
धार के प्रियांशु भी थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। - फोटो : अमर उजाला
यूं तो भारतीय टीम की जीत में कई सितारे रहे, लेकिन मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात यह है कि प्रियांशु भी इसी टीम का हिस्सा थे। प्रियांशु मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे और धार के रहने वाले हैं। 20 वर्षीय प्रियांशु ने अमेरिका के विरुद्ध समूह लीग मैच खेला और जीता भी। प्रियांशु चयन मुकाबलों में अव्वल रहकर भारतीय टीम में शामिल हुए थे। इंदौर में जन्मा प्रियांशु इस समय गोपीचंद एकेडमी, हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहा है। 
Thomas Cup 2022: Due to the success of Priyanshu, who was away from home for 14 years, happiness in Dhar-Indore, father said - the fruit of sacrifice is very sweet
भारत के थॉमस कप जीतने पर इंदौर और धार में जश्न मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र राजावत का कहना है कि प्रियांशु साढ़े छह साल का था, तब मध्य प्रदेश सरकार की ग्वालियर स्थित अकादमी में चला गया था। शुरुआती एक साल तो उसकी याद आती थी और आंखों में आंसू आ जाते थे। चिंता भी होती थी। हमने उससे कहा था कि कहीं भी जाए तो टैक्सी ड्राइवर और गाड़ी का फोटो खींचकर भेजा करो। रास्तेभर बातें करते रहते थे। तीन साल बाद वह हैदराबाद स्थित गोपीचंद अकादमी चला गया था।


भूपेंद्र का कहना है कि प्रियांशु को आगे बढ़ाने में मां प्रेरणा का बड़ा योगदान है। वह खुद भी फुटबाल खिलाड़ी रही हैं। हमें खुशी है कि हमारे त्याग का मीठा फल हमें मिला। प्रियांशु के पिता ने कहा कि हमें गर्व है कि देश के लिए खेलने वाली टीम में बेटा भी शामिल है। कड़ी मेहनत के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। कोर्ट में पसीना बहाने में प्रियांशु कभी कमी नहीं रखता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Thomas Cup 2022: Due to the success of Priyanshu, who was away from home for 14 years, happiness in Dhar-Indore, father said - the fruit of sacrifice is very sweet
इंदौर की सरताज अकादमी में नन्हे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत पर खुशियां मनाई। - फोटो : सोशल मीडिया
चयन मुकाबलों से मिला अवसर
बैंडमिंटन कोच एवं पत्रकार धर्मेश यशलहा का कहना है कि भारतीय बैडमिंटन संगठन ने 15 से 20 अप्रैल तक भारतीय टीम के लिए चयन मुकाबले आयोजित किए थे। यदि ऐसा नहीं होता तो प्रियांशु को थॉमस कप और एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं मिलती। उनकी विश्व रैंकिंग 83 है, जबकि भारत के 10 खिलाड़ी उनसे टॉप रैंक करते हैं।
विज्ञापन
Thomas Cup 2022: Due to the success of Priyanshu, who was away from home for 14 years, happiness in Dhar-Indore, father said - the fruit of sacrifice is very sweet
इंदौर के प्रियांशु इस समय गोपीचंद एकेडमी, हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
यशलहा का कहना है कि धार से कई बैडमिंटन सितारे निकले हैं। समीर वर्मा और सौरभ वर्मा तो विश्व रैंकिंग में टॉप 40 में है। विश्व रैंकिंग में नंबर 27 समीर ने अनफिट होने से और 38 रैंकिंग वाले सौरभ ने आउट ऑफ फॉर्म होने से टीम में शामिल नहीं हो सके थे। उनकी कमी की भरपाई प्रियांशु ने कर दी और कीर्तिमान बनाने वाली टीम का हिस्सा रहे। भारतीय टीम की जीत को लेकर यशलहा की इंदौर स्थित सरताज अकादमी में भी खुशियां मनाई गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed