फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी की राह पर मामा: शहडोल में दुष्कर्म और जावरा में अपहरण के आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर 

Tue, 22 Mar 2022 12:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 22 Mar 2022 12:05 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल पड़े हैं। मंगलवार को शहडोल में दुष्कर्म और जावरा में अपहरण के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं। 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan on the path of Yogi: Houses of the accused of rape in Shahdol and kidnapping in Jaora bulldozed
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अब बुलडोजर बाबा की राह पर चल पड़े हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी छवि मामा की बना रखी है। अब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चल पड़े हैं। मंगलवार को रतलाम के जावरा में अपहरण और शहडोल में दुष्कर्म के आरोपियों के घर बुलडोजर चला। 

 
Shivraj Singh Chouhan on the path of Yogi: Houses of the accused of rape in Shahdol and kidnapping in Jaora bulldozed
शहडोल में दुष्कर्म के आरोपी को मकान पर बुलडोजर चला। - फोटो : social media
शहडोल: शादाब खान की पत्नी और मां की गुहार अनसुनी
शहडोल में दुष्कर्म के आरोपी शादाब खान के घर पर मंगलवार सुबह बुलडोजर चलाया गया। पुरानी बस्ती स्थित उसके मकान को पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में तोड़ा गया। इसकी तैयारी एक दिन पहले ही कर ली गई थी। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने नोटिस चिपकाया था। इसके बाद शादाब की पत्नी और मां ने प्रशासन से गुहार लगाई थी कि अगर मकान तोड़ा गया तो वे लोग बेघर हो जाएंगे। इसके बाद भी प्रशासन ने घर गिरा दिया। 
Shivraj Singh Chouhan on the path of Yogi: Houses of the accused of rape in Shahdol and kidnapping in Jaora bulldozed
जावरा में अपहरण के आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चला। - फोटो : सोशल मीडिया
अपहरण के आरोपियों का जुलूस निकाला 
रतलाम जिले के जावरा में सूदखोरी पर अधिक ब्याज के विवाद में युवक का अपहरण करने के आरोपी जहीरउद्दीन उर्फ फौजी, फिरोज व अय्यूब उर्फ लाला का पुलिस ने सोमवार को जुलूस निकाला। फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। शाम को प्रशासन व पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी भूरू, उसके साथी जहरउद्दीन उर्फ फौजी व उमर खां के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। ब्याज पर उधार दिए रुपयों के विवाद में रविवार दोपहर भूरू ने साथियों के साथ मिलकर 20 वर्षीय करणसिंह पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी ग्राम खजुरिया थाना बड़ावदा का अपहरण कर लिया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed