फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: कलेक्ट्रेट चौराहा से लालबाग तक सड़क किनारे लगने वाली अवैध सब्जी मंडी हटाई; 6 टन फल-सब्जी, 60 ठेले जब्त

Fri, 25 Mar 2022 05:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 05:34 PM IST
सार

शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे से लालबाग तक सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। सब्जी विक्रेताओं को कई बार नवलखा संवाद नगर के आगे हॉकर्स झोन में जाने के लिए कहा गया था। नहीं हटने पर नगर निगम ने एक्शन लिया है। हालांकि इस दौरान विरोध भी हुआ। चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
Indore: Illegal vegetable market on the roadside from Collectorate Square to Lalbagh removed; 6 tons of fruits and vegetables seized, 60 carts
कलेक्ट्रेट चौराहे से लालबाग तक सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों को हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला
शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे से लालबाग तक सड़क किनारे लगने वाली सब्जी की दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। सब्जी विक्रेताओं को कई बार नवलखा संवाद नगर के आगे हॉकर्स झोन में जाने के लिए कहा गया था। नहीं हटने पर नगर निगम ने एक्शन लिया है। हालांकि इस दौरान विरोध भी हुआ। चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Indore: Illegal vegetable market on the roadside from Collectorate Square to Lalbagh removed; 6 tons of fruits and vegetables seized, 60 carts
कार्रवाई में बाधा डालने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर शुक्रवार को निगम की समस्त 12 रिमूवल टीम, 6 ट्राले, 10 जीप तथा लगभग 50 कर्मचारियों के दल के साथ रोड किनारे लगी फल-सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 6 टन से अधिक फल-सब्जी जब्त कर यह सामग्री कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में भेजी गई। रिमूवल टीम ने 60 ठेले, 4 ऑटो, 2 लोडिंग रिक्शा भी जब्त किए हैं। कार्रवाई में बाधा डालने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
Indore: Illegal vegetable market on the roadside from Collectorate Square to Lalbagh removed; 6 tons of fruits and vegetables seized, 60 carts
6 टन से अधिक फल-सब्जी जब्त की गई है। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कलेक्ट्रेट चौराहा से लालबाग पैलेस तक सड़क किनारे लगने वाली अस्थाई फल-सब्जी दुकानों के कारण यातायात बाधित होता था। दुघर्टना की आशंका भी बनी रहती थी। यातायात की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त स्थान की फल-सब्जी मंडी को नवलखा संवाद नगर के आगे निगम द्वारा बनाए गए हॉकर्स झोन में स्थानांतरित करने के लिए इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने गत दिनों निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम द्वारा मुनादी करवाकर दुकानदारों को समझाइश दी गई थी। कई बार इस स्थान से हटाया भी गया था, किंतु फल-सब्जी विक्रेताओ द्वारा फिर से दुकानें लगा ली जाती थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Illegal vegetable market on the roadside from Collectorate Square to Lalbagh removed; 6 tons of fruits and vegetables seized, 60 carts
नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी हुआ। - फोटो : अमर उजाला
पुरातत्व विभाग भी लिख चुका था पत्र
बता दें कि शहर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस का प्रवेश गेट ब्रिटेन के बकिंघन पैलेस की तर्ज पर बना है। उसके सामने सब्जी मंडी व फलों का बाजार लगता था। सुबह 8 से रात 11 बजे तक ये फल व सब्जी मंडी लग रही है। कई बार दर्शकों को वाहन भी पैलेस के अंदर लाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरातत्व विभाग के अफसरों ने इस संबंध में निगम के अफसरों को कई बार पत्र भी लिखा था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed