अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की सेक्रेटरी जनरल डोरीन बोगडन मार्टिन दल के साथ शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आई और उन्होंने शिवपुरी की ड्रोन दीदी और लखपति दीदी से मुलाकात की और महिलाएं इस प्रकार आत्मनिर्भर हो रही हैं। यह देखकर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उनके साथ उनकी बेटी भी शिवपुरी भ्रमण पर आईं और संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। सेक्रेटरी जनरल डोरीन बोगडन मार्टिन ने 26 नवंबर कोठी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि आज महिलाएं तकनीकी का उपयोग करके आगे बढ़ रही हैं और यहां शिवपुरी में सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर काम कर रही हैं, उनसे मिलकर खुशी हो रही है। आजीविका मिशन से कामना सक्सेना ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
Shivpuri: अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ की सेक्रेटरी जनरल आईं शिवपुरी भ्रमण पर, ड्रोन और लखपति दीदी से किया संवाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:03 PM IST
सार
Shivpuri: अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ की सेक्रेटरी जनरल आईं शिवपुरी भ्रमण पर, ड्रोन और लखपति दीदी से किया संवाद
विज्ञापन
