शिवपुरी में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव की स्थिति के कारण लोग परेशान देखे गए।
2 of 5
कॉलोनियों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी शहर के नमो नगर में तो हालत यह रहे कि यहां पर नदी की धारा जैसे पानी बह रहा था। यहां पर करीब 50 से अधिक घरों में पानी भर गया। नमो नगर में हालत खराब होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। शिवपुरी शहर में कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति के कारण नगर पालिका के प्रति भी लोगों में आक्रोश देखा गया।
3 of 5
दरवाजे तक पहुंचा पानी
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी के नमो नगर में अधिक बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात देखे गए। लोगों ने बताया कि नमो नगर में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। इसलिए यहां पर बारिश के बाद जलभराव से कॉलोनी की कई मकान में पानी भर गया। नमोनगर में करीब 50 घरों में पानी भर गया। यहां पर दो से ढाई फीट पानी सड़कों पर भरा देखा गया।
4 of 5
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शहर में इसी तरह अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति है। बारिश के बाद जलभराव से जनता परेशान रही और कई मकान डूब गए। शिवपुरी शहर में इस समय रामबाग कॉलोनी, होटल पीएस के पीछे, न्यू शिव कॉलोनी, फतेहपुर, मनियर, संजय कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी गई।
5 of 5
तेज गति से पानी बहता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी में दो साल पहले भी बाढ़ आ चुकी है और इस बाढ़ के कारण कई घरों में पानी भर गया था, जिसके कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवपुरी शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए नगर पालिका को आवश्यक पहल करनी चाहिए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टेट समय के बनाए गए नालों पर अवैध अतिक्रमण हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र से जो पानी आता है, उसकी निकासी का कोई माध्यम नहीं है। नालों पर अतिक्रमण के कारण यह पानी कॉलोनी में घुस जाता है, जिसके कारण नुकसान हो रहा है।