फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: शिवपुरी में योग दिवस की तैयारियां जोर शोर से जारी, बच्चों और युवाओं में दिख रहा उत्साह

Sun, 18 Jun 2023 10:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 10:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations for International Yoga Day continue in full swing in Shivpuri enthusiasm is visible in children
योगाभ्यास करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विभिन्न स्थानों पर योग अभ्यास चल रहे हैं। इनमें  आम लोगों के अलावा बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पर इस समय योगाभ्यास कराया जा रहा है। इस योग केंद्र पर बच्चों व युवाओं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह है। शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र के कई बच्चे राष्ट्रीय व राज्य स्तर की योग प्रतियोगिताओं में अपना नाम कर चुके हैं। यहां पर प्रतिदिन नि:शुल्क योग क्लासेस कई वर्षों से चलाई जाती हैं। मंगलम संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि यहां पर योग केंद्र का संचालन 15 वर्ष से ज्यादा समय से हो रहा है। यहां के कई बच्चे तो विदेश में भी नौकरी पाकर भारत के योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
Preparations for International Yoga Day continue in full swing in Shivpuri enthusiasm is visible in children
योग मंगलम केंद्र 15 वर्षों से दे रहा योग की शिक्षा - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संदेश को आगे बढ़ाएंगे
मंगलम योग केंद्र पर आने वाले बच्चों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को बढ़ावा देने पहल को और आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयार हैं। बच्चों ने बताया कि 21 जून को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। प्रतिदिन योगाभ्यास किया जा रहा है। वैसे शिवपुरी जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर इस समय विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया जा रहा है।
 
Preparations for International Yoga Day continue in full swing in Shivpuri enthusiasm is visible in children
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर शोर से जारी - फोटो : अमर उजाला
बच्चों में योग के प्रति ललक-
मंगलम केंद्र पर आने वाले केंद्र पर आने वाले योगा खिलाड़ी अक्षत गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वह प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं और सभी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह भी योग करें। राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी बालिका प्रांजल कटारे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वह प्रतिदिन तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग से रोग दूर होते हैं। मंगलम केंद्र के योगाचार्य मनीष राठौर ने बताया कि 21 जून को लेकर हमारे केंद्र के बच्चे प्रतिदिन योगाभ्यास कर रहे हैं। तैयारियां लगभग पूरी हैं और बच्चों व युवाओं में खासा उत्सास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed