फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: जनमन अभियान में पीएम मोदी ने शिवपुरी की महिलाओं से की बात, एक से बोले आप सुपरफास्ट बोलते हो

Mon, 15 Jan 2024 08:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 08:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनमन अभियान के अंतर्गत सोमवार को वर्चुअली माध्यम से शिवपुरी के सहरिया आदिवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान हातौद गांव की आदिवासी महिला विद्या और ललिता से बात की। 

विज्ञापन
MP News: PM Modi spoke to the women of Shivpuri in Janman Abhiyan, told one that you speak superfast.
शिवपुरी की ललिता से बात करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनमन अभियान के अंतर्गत सोमवार को वर्चुअली माध्यम से शिवपुरी के सहरिया आदिवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान हातौद गांव की आदिवासी महिला विद्या और ललिता से बात की। बातचीत के दौरान महिलाओं ने अपने जीवन की कहानी प्रधानमंत्री को सुनाई। पीएम जनमन प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान योजना का शुभारम्भ भी किया। 


वर्चुअली माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए शिवपुरी जिले के हातौद ग्राम की रहने वाली विद्या आदिवासी ने प्रधानमंत्री को बताया कि पहले उनकी झोपड़ी थी। झोपड़ी के दौरान जब ओले गिरते तो बचाव के लिए अपने ऊपर थाली लगा लेते थे। जिससे ओलों से बचा जा सके। लेकिन अब पक्का आवास मिल गया है और पीएम जनमन अभियान के अंतर्गत उनका आधार कार्ड बन गया है, आयुष्मान कार्ड बन गया है। इसके अलावा और भी कई योजना का लाभ उनको मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले उनका मायका शिवपुरी में था और इसके बाद उनकी शादी हातौद में हो गई। हातौद पूरा इलाका जंगली एरिया था। यहां पर झोपड़ी थी अन्य सुविधाएं नहीं थी पक्का आवास नहीं था। विद्या ने बताया कि जब शादी के बाद पापा पहली बार लेने के लिए आए तो उन्होंने पापा से कहा कि पापा तुमने मुझे कहा डांग (जंगली एरिया) में पटक दिया लेकिन पापा बोले कि आने वाले समय में बेटा तुम्हारा भी पक्का आवास होगा और अब जाकर यह सपना पूरा हो गया है।
 
MP News: PM Modi spoke to the women of Shivpuri in Janman Abhiyan, told one that you speak superfast.
शिवपुरी में अपनी बात पीएम तक पहुंचातीं विद्या - फोटो : सोशल मीडिया
ललिता ने सुनाई अपनी कहानी तो पीएम बोले आप तो सुपर फास्ट बोलती हो
जनमन अभियान के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने शिवपुरी की आदिवासी महिला ललिता आदिवासी ने भी पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि किस तरह से समूह के माध्यम से उनके जीवन में परिवर्तन आया है। पहले उनकी नाममात्र की आय थी, लेकिन योजना ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर उनकी आय में वृद्धि हुई है। इसके अलावा उन्हें विभिन्न योजना का लाभ मिल रहा है। आज पक्का आवास मिल गया। इसके अलावा आयुष्मान योजना सहित अन्य योजना को लाभ नहीं मिल रहा है। जब प्रधानमंत्री के सामने ललित आदिवासी यह सब बातें कर रही थीं तो उनके द्वारा लगातार धड़ाधड़ स्पीड में यह बातें कही जा रहीं थीं। इन बातों को लेकर के प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि आप तो सुपरफास्ट बोलती हो। इस पर सभी मौजूद लोगों ने तालियां बजा दीं।

योजना का हर व्यक्ति को लाभ मिले यही मोदी की गारंटी
वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर आदिवासियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हर पात्र हितग्राही को योजना का लाभ मिले यही मोदी की गारंटी है। शिवपुरी की दोनों महिलाओं से चर्चा को लेकर पीएम ने ट्वीट भी किया। इसमें लिखा कि मध्य प्रदेश में शिवपुरी की ललिता जी से यह जानकर बहुत संतोष हुआ कि किस प्रकार जनमन महा-अभियान से देश के ग्रामीण और दूरदराज के लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।



मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री भी रहे मौजूद
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन के एनआईसी कक्ष से प्रधानमंत्री मोदी की जन मन के लाभार्थियों की वीसी में वर्चुअली शामिल हुए। हातौद ग्राम पंचायत में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रीगण भी मौजूद रहे। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल और आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह मौजूद रहे। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल संभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी यहां पर मौजूद रहे। पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-जोर से चल रही थीं।

एक लाख लाभार्थियों को जारी की पहली किस्त
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। इसके साथ ही 893 करोड़ रुपये लागत के 541 टोलों में 1200 किलोमीटर सड़क निर्माण, 298 करोड़ रुपये की लागत के 70 हजार 263 घरों में विद्युतीकरण परियोजना, 20 करोड़ रुपये की लागत के 405 वन धन विकास केन्द्रों, 126 करोड़ रुपये की लागत के 916 आंगनवाड़ी केन्द्रों, 270 करोड़ रुपये की लागत के 450 मल्टीपरपज केन्द्रों, 275 करोड़ रुपये की लागत के 100 छात्रावासों, 34 करोड़ रुपये की लागत के 100 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और 240 करोड़ रुपये की लागत के 206 मोबाइल टॉवर की स्वीकृति प्रदान की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed