फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore: नाला उफान पर, निकलने को रास्ता नहीं, बीमार महिला को खटिया पर लाना पड़ा अस्पताल, पर बचा नहीं सके

Sat, 17 Sep 2022 02:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 02:49 PM IST
सार

खटिया पर इलाज कराने लाए एक महिला ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण दम तोड़ दिया। गांव का रास्ता नाला उफान पर आने से बंद था, जिससे कोई मदद भी नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
The woman was brought to the hospital by lying on the cot, doctors told her dead
कमर तक पानी में डूबकर महिला को खटिया पर डालकर अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सीहोर में बदहाली की तस्वीर सामने आई है। खटिया पर इलाज कराने लाए एक महिला ने समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण दम तोड़ दिया। गांव का रास्ता नाला उफान पर आने से बंद था, जिससे कोई मदद भी नहीं पहुंच सकी।

 
The woman was brought to the hospital by lying on the cot, doctors told her dead
खटिया पर ले जाते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मामला सीहोर जिले के ग्राम बफापुर का है। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-बड़े नाले, रपटे सभी उफान पर हैं। बफापुर का रास्ता भी बंद हो गया है। गांव में रहने वाले देवकरण पटेल की पत्नी रेशमबाई  (60) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उनका ब्लडप्रेशर लो हो रहा था। नाले का पानी चढ़ा होने से रास्ता भी बंद था। पहले तो पानी उतरने का इंतजार किया गया, लेकिन जब महिला की हालत खराब होने लगी तो ग्रामीणों ने खटिया पर लिटाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। 
 
The woman was brought to the hospital by lying on the cot, doctors told her dead
लोगों को इस तरह रास्ता पार करना पड़ता है। - फोटो : सोशल मीडिया
खटिया पर ग्रामीण निकल तो गए पर पता चला कि पपनास के छोटे पुल पर भी पानी होने से निकला नहीं जा सकता। इसके बाद जताखेड़ा होकर लंबा रास्ता पार किया गया। लोगों ने जैसे-तैसे नाला पार कर रेशमबाई को अस्पताल पहुंचा दिया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब दुखी पति और गांववाले सरकारी व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं। 

गौरतलब है कि ग्राम के लोग अब नाले की ऊंचाई बड़ा कर नाले के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। ताकि इस तरह का संकट फिर की के सामने खड़ा न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed