फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बुधनी में निर्माणाधीन पुलिया धंसने से दबे कई मजदूर, तीन की मौत, एक को मशक्कत के बाद निकाला

Mon, 23 Dec 2024 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 07:18 PM IST
सार

 बुधनी के सियागहन गांव में पुलिया की रिटर्निंग वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार को शाम पांच बजे के करीब चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Several workers buried under the culvert under construction in Budhni, three dead
हादसे के बाद मौके पर राहत कार्य करने पहुंचींं जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले के बुधनी में निर्माणाधीन पुलिया धंसने से चीख-पुकार मच गई। हादसे में पुलिया की मिट्टी में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है।


 
Several workers buried under the culvert under construction in Budhni, three dead
पुलिया धंसने के बाद मदद के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बुधनी के सियागहन गांव में पुलिया की रिटर्निंग वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार को शाम पांच बजे के करीब चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिसमें चारों मजदूर दब गए। देखते ही देखते आसपास काम कर रहे मजदूरों की चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि तीन मजदूरों को निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

 
Several workers buried under the culvert under construction in Budhni, three dead
पुलिया धंसने के बाद मदद के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे में  करण पिता घनश्याम (18) निवासी ग्राम धनवास मुरवास लटेरी, विदिशा, रामकृष्ण उर्फ रामू पिता मांगीलाल गौड (32) निवासी ग्राम धनवास मुरवास लटेरी विदिशा तथा भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ निवासी ग्राम बेरखेड़ी, धरनावदा, गुना की मौत हो गई। हादसे में घायल एक मजदूर का नाम वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) निवासी ग्राम धनवास लटेरी, विदिशा बताया गया है, जिसे नर्मदा हॉस्पिटल नर्मदापुरम रैफर किया है। सूचना पर एसडीएम दिनेश तोमर, शाहगंज टीआई पंकज वाडेकर मौके पर पहुंच गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Several workers buried under the culvert under construction in Budhni, three dead
बुधनी में पुलिया धंसने से बाद मजदूरों को एंबुलैंस से अस्पताल भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम दिनेश तोमर ने कहा की पुलिया कि रिटर्निंग वॉल गिरने से तीन मजदूर दब गए और एक मजदूर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed