फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब है भाई: दूसरी शादी से पहले खुली पोल, लड़का निकला शादीशुदा, हंगामा होने पर लड़की के पैर पकड़ मांगी माफी

Tue, 29 Apr 2025 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 07:59 PM IST
सार

पीड़िता लड़की के पिता राजेंद्र सिंह पठारिया ने आष्टा निवासी दूल्हे और परिवार वालों पर पुलिस से उचित कार्रवाई करने की बात कही है, जिससे भविष्य में इस तरह कोई भी लड़का अन्य किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश न कर सके।

विज्ञापन
Sehore truth came out before second marriage boy turned out to be married he held girl feet and apologized
महिला-पुरुष - फोटो : फ्रीपिक

सीहोर जिले में आष्टा तहसील के हीरापुर लोरास निवासी युवक की शुजालपुर तहसील के सुखलिया डोडी निवासी एक युवती के साथ दो साल पहले सगाई हुई थी और एक हफ्ते बाद पांच मई को शादी होनी थी। लिहाजा, दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी। यहां तक की लड़की वालों ने शादी की लगभग सारी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली थी। वहीं, शादी के कार्ड रिश्तेदारों सहित मिलने जुलने वालों में बंट चुके थे। लेकिन शादी से महज एक हफ़्ते पहले होने वाले दूल्हे की ऐसी सच्चाई सामने आई, जिससे दुल्हन और दुल्हन का पूरा परिवार सदमे में है।



Sehore truth came out before second marriage boy turned out to be married he held girl feet and apologized
लड़की से माफी मांगते हुए - फोटो : अमर उजाला

शुजालपुर के सुखलिया डोडी निवासी राजेंद्र सिंह पठारिया ने बताया कि उनकी बेटी की सगाई दो वर्ष पूर्व आष्टा के ग्राम पंचायत हीरापुर लोरास के पूर्व सरपंच नारायण सिंह मेवाडा के पुत्र सुरेंद मेवाड़ा से हुई थी। विवाह इसी साल निकला था। शादी एक हफ्ते बाद पांच मई को होनी थी, वहीं 29 अप्रैल को माता पूजन का आयोजन था। लेकिन माता पूजन से महज दो दिन पहले ही उनकी बेटी के होने वाले दूल्हे सुरेंद्र के शादीशुदा होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आस-पास लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी, जांच करने पहुंची टीम से बताई पीड़ा

दूल्हे ने अपनी होने वाली नई दुल्हन के पैर पकड़ कर माफी मांगी
यह जानकारी स्वयं उनकी बेटी का दूल्हा बन रहे सुरेंद्र की पहली पत्नी ने फोन कर बताई और उसके कई फोटो भी मोबाइल पर भेजे, जिनमें सुरेंद्र और वह लड़की साथ में आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य फोटो में करवाचौथ का नजारा दिखाई दे रहा है, जिसमें लड़का करवाचौथ मनाते हुए नजर आ रहा है। 

Sehore truth came out before second marriage boy turned out to be married he held girl feet and apologized
पूर्व पत्नी और पति - फोटो : अमर उजाला

इस पूरे मामले की जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद लड़की के पिता ने समाजजनों एवं लड़के के पिता को अपने घर बुलाकर यह घटनाक्रम बताया तो पहले तो लड़के के परिवारजनों ने लड़के की पहले से शादी होने से साफ-साफ इंकार कर दिया। लेकिन दुल्हन के घर वालों ने जब सुरेंद्र और पूर्व लड़की के शादी वाले फोटो दिखाए तो दूल्हे के होश उड़ गए। उसके बाद दूल्हे ने अपनी होने वाली नई दुल्हन के पैर पकड़ कर माफी मांगी।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद को लेकर भोपाल कलेक्ट्रेट में एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन, लव जिहादियों की निकाली अर्थी

दुल्हन के पिता ने रुकवाई शादी
फिलहाल, पीड़िता युवती (दुल्हन) के पिता राजेंद्र सिंह ने यह शादी रुकवा दी है। पीड़िता के पिता राजेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने शादी की सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली थी। 500 से ज्यादा शादी के कार्ड रिश्तेदारों, मिलने-जुलने वालों को वितरित कर दिए थे। वहीं टेंट, हलवाई, लाइट, किराना, डेकोरेशन वालों को बुक कर लिया था। अपनी बेटी के विवाह के लिए लाखों रुपये की ज्वेलरी सहित उपहार सामग्री (दहेज) भी खरीद लिया था, जिसमें एक कार भी दूल्हे को दुल्हन के पिता देने वाले थे और लगभग 10 से 12 लाख रुपये पूरी शादी में खर्च कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sehore truth came out before second marriage boy turned out to be married he held girl feet and apologized
करवाचौथ पर पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन सहित पूरा परिवार सदमे में 
पीड़िता लड़की के पिता मीडिया से बात करते हुए कई बार भावुक होते रोते हुए नजर आए। माता पूजन से ठीक दो दिन पहले दूल्हे की यह सच्चाई सामने आने से दुल्हन सहित पूरा परिवार सदमे में है और मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। पीड़िता दुल्हन के पिता राजेंद्र सिंह पठारिया ने आष्टा निवासी दूल्हे और परिवार वालों पर पुलिस से उचित कार्रवाई करने की बात कही है, जिससे भविष्य में इस तरह कोई भी लड़का अन्य किसी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश न कर सके।

विज्ञापन
Sehore truth came out before second marriage boy turned out to be married he held girl feet and apologized
पूर्व की पत्नी और लड़का - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन के पैरों में गिरकर माफी मांगने का वीडियो हो रहा वायरल
फिलहाल, दूल्हे का अपनी होने वाली नई दुल्हन के पैरों में गिरकर माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग लड़के के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं। मामले मे एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि किसी ने भी अभी तक शिकायत नहीं की है। यह आपने ही बताया है अगर शिकायत होगी तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed