फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: People around Union Carbide factory are not getting clean water, expressed their pain to the team that

Bhopal: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आस-पास लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी, जांच करने पहुंची टीम से बताई पीड़ा

Tue, 29 Apr 2025 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 29 Apr 2025 07:48 PM IST
सार

भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास के 42 इलाकों में भूजल प्रदूषित है। 4 दिन पहले 19 इलाकों में पानी की जांच की गई थी। बाकी बचे 23 इलाकों में मंगलवार को जांच टीम पहुंची। टीम को लोगों ने अपनी पीड़ा बताई।

विज्ञापन
Bhopal: People around Union Carbide factory are not getting clean water, expressed their pain to the team that
जांच करने पहुची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास के 42 इलाकों में भूजल प्रदूषित है। 4 दिन पहले 19 इलाकों में पानी की जांच की गई थी। बाकी बचे 23 इलाकों में मंगलवार को जांच टीम पहुंची। इस दौरान गैस पीड़ित संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण कार्य शाम तक चला। आज के निरिक्षण में गैस पीड़ित संगठन समिति को उन सभी  मोहल्लों में ले गए जहां पर आज भी लोगो के पास साफ पानी के कनेक्शन नहीं है। सीवेज ना होने से बदबूदार और गू वाले पानी का सेवन कर रहे है। कबाड़खाने, सुन्दर नगर, शाहीन कालोनी, एकता नगर के रहवासियों ने बताया की उनके मोहल्ले में पानी का प्रेशर नहीं है, पहले 15 मिनिट सिर्फ गंदा पानी आता है। सभी नालियों से पानी के कनेक्शन किए गए है।
विज्ञापन


 रहवासियों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
टीम को रहवासियों ने अपनी परेशानी बताई जिलमें जितेंद्र टिम्बर ने अपने घर में पानी दिखाया जो एकदम गंदा था और बाल्टी की नीचे पूरी काई जमी हुई थी। यह पानी अधिकारियों के सामने ही भरा गया। वहीं रामकली ने अपने मोहल्ले का पानी का वाल्व दिखाया जो  नाले में था। श्री राम नगर की रहवासी सुमन ने बताया की उनके यहां बिलकुल भी पानी नहीं आता। नवजीवन कालोनी की रानी ने बताया कि उनकी पानी की लाइन नाली में से है जिसकी वजह से उनके घर जो पानी आता है वो पीने लायक नहीं है। रिसालदार की अनवरी बी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उनके आस-पास के 12 घरों में भी कोई पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है और वह जहरीला पानी पीने को मजबूर है। कार्बाइड कारखाने से सटे अटल अयूब नगर के रहवासी  विजय ने अपने घर के पीछे का नाला दिखाया जहां से पीने की पाइपलाइन डाली गई है और वहां का पानी भी पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-एमपीपीएसी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती विज्ञापन को किया रद्द, भर्ती में आयुष को शामिल करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


70% से ज्यादा मोहल्लों में नहीं मिल रहा साफ पानी
भोपाल ग्रुपइन्फोर्मशन एन्ड एक्शन की रचना ढिंगरा ने बताया कि फूटा मकबरा, कैंची छोला, कल्याण नगर जैसे इलाकों में अब तक नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। संगठनों ने समिति को इन सभी 42 मोहल्लों की पानी की स्थिति, नाली के अभाव और गंदगी के फोटो-वीडियो के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार, 70% से ज्यादा मोहल्लों में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। समिति अपनी रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन जस्टिस संजीव सचदेवा को देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed