फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीहोर: खो-खो, कबड्डी के विधायक कप में शामिल सभी टीमों को 25-25 हज़ार रुपये का पुरस्कार देंगे सीएम

Mon, 25 Apr 2022 07:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 07:16 PM IST
सार

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में विधायक कप का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 32 टीमों को 25-25 हज़ार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Sehore: CM will give a prize of Rs 25-25 thousand to all the teams involved in MLA Cup of Kho-Kho, Kabaddi
सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में विधायक कप का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में विधायक कप का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 32 टीमों को 25-25 हज़ार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।


उन्होंने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, लेकिन खेल के साथ ही पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना, खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान तथा साधना सिंह ने बालिकाओं का फाइनल मैच देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।
 
Sehore: CM will give a prize of Rs 25-25 thousand to all the teams involved in MLA Cup of Kho-Kho, Kabaddi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 32 टीमों को 25-25 हज़ार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। - फोटो : अमर उजाला
सीएम चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 2 जून 2022 से क्रिकेट, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये प्रतियोगिताएं बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने नसरुल्लागंज के ग्राम मंडी की कावेरी ढीमर का उल्लेख करते हुए कहा कि नसरूल्लागंज की बेटी ने पूरी दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गत दिनों कावेरी को मुख्यमंत्री चौहान ने 11 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान छात्र उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। उनके मेडिकल, आईआईटी तथा आईआईएम जैसे संस्थानों में एडमिशन लेने पर उनकी पूरी फीस प्रदेश सरकार द्वारा भरी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
 
Sehore: CM will give a prize of Rs 25-25 thousand to all the teams involved in MLA Cup of Kho-Kho, Kabaddi
विजेता टीमों को 50-50 हज़ार रुपये तथा उपविजेता टीम को 25 हज़ार रुपये पुरस्कार दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
नसरूल्लागंज में आयोजित खो-खो कबड्डी विधायक कप प्रतियोगिता में बालक तथा बालिका वर्ग की 16-16 टीमों ने भाग लिया। खो-खो तथा कबड्डी में नसरुल्लागंज की चारों टीमें विजेता रही। विजेता टीमों को 50-50 हज़ार रुपये तथा उपविजेता टीम को 25 हज़ार रुपये पुरस्कार दिया गया। साथ ही खो-खो में स्टार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आयुषी यादव एवं स्वतंत्र विश्वकर्मा तथा कबड्डी में प्राची यादव एवं निखिल सरस्वाल स्टार ऑफ द टूर्नामेंट रहे। कबड्डी खो-खो की विधायक कप प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इन सभी टीमों के 450 खिलाड़ियों को शूज, किट, कबड्डी मेट, खो-खो मेट, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य सामग्री खेल विभाग तथा ड्रीम स्पोर्ट फाउंडेशन की ओर से वितरित की गई।

विधायक कप प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, गुरुप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, आदिवासी वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल, भोपाल संभाग आयुक्त गुलशन बामरा, आईजी इरशाद वली, कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, एसपी मयंक अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए खिलाड़ी उपस्थित थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed