फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: सीहोर में हैंडराइटिंग अच्छी नहीं होने पर तीसरी के बच्चे को बेरहमी से पीटा, टीचर पर एफआईआर

Sat, 06 Aug 2022 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 05:25 PM IST
सार

सीहोर में क महिला टीचर पर तीसरी के बच्चे को पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पीटने के पीछे वजह बताई जा रही है कि बच्चे की हैंड राइटिंग मास्टरजी को पसंद नहीं आई। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Third class child brutally beaten up in Sehore for not good handwriting, FIR on teacher
तीसरी कक्षा के बच्चे को मारने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सीहोर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला टीचर पर तीसरी के बच्चे को पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पीटने के पीछे वजह बताई जा रही है कि बच्चे की हैंड राइटिंग मास्टरजी को पसंद नहीं आई। बच्चे के पिता ने जब शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

 
Madhya Pradesh: Third class child brutally beaten up in Sehore for not good handwriting, FIR on teacher
बच्चे को खराब हैंडराइटिंग होने पर बुरी तरह पीटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार सीहोर के इछावर मारंग पर ग्राम हसनाबाद जोड़ पर ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सेलेन्स है। यहीं की तीसरी कक्षा में अयान नामक बच्चा पढ़ता है। अयान के पिता रिजवान शकीन ने बताया कि जब अयान स्कूल से लौटा तो रो रहा था। हमने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मोनिका मैडम ने मारा है और कहा कि उसे बहुत दर्द हो रहा है। जब हमने उसके कपड़े निकालकर देखें तो उसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे। बच्चे के कंधे पर, पीठ पर, जांघ पर लकड़ी से मारने के निशान थे। जांघ पर तो निशान हरे पड़ गए थे। 
 
Madhya Pradesh: Third class child brutally beaten up in Sehore for not good handwriting, FIR on teacher
बच्चे के परिजनों ने चोट देखने के बाद थाने में शिकायत की है। - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और टीचर की शिकायत की। उनसे जब मारने की वजह पूछी गई तो मैडम का कहना था कि बच्चे की हैंडराइटिंग काफी खराब है। सुधारने के लिए मारा है। परिजन इससे गुस्से में आ गए और सीधे थाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर  ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सेलेन्स की टीचर मोनिका के खिलाफ धारा 294, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed