फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh Weather: दमोह में नवतपा के दूसरे दिन आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ और बिजली के पोल उखड़े

Fri, 26 May 2023 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 04:47 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह में मौसम फिर गड़बड़ा गया। नवतपा में जहां भीषण गर्मी झेलना होती है, वहीं इसके उलट यहां आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
second day of Navtapa in Damoh, storm caused havoc, trees and electric poles were uprooted in many places.
दमोह में पेड़ के नीचे दबी कार - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के दमोह में मौसम फिर गड़बड़ा गया। नवतपा में जहां भीषण गर्मी झेलना होती है, वहीं इसके उलट यहां आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है। नवतपा के दूसरे दिन आंधी ने जिले में खासा नुकसान किया। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए।

 
second day of Navtapa in Damoh, storm caused havoc, trees and electric poles were uprooted in many places.
दमोह में आंधी से कई जगह बिजली के पोल उखड़ गए। - फोटो : सोशल मीडिया
दमोह जिले के हटा-पटेरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह आंधी का जोर देखा गया। तेज हवाओं ने कई पेड़ उखाड़ दिए, कई बिजली के पोल गिरा दिए और कई घरों के छप्पर भी उड़ गए। हवा इतनी तेज थी कि मझगुवां पतोल गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। यहां पर एक पेड़ के नीचे खड़ी कार पर पेड़ गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
 
second day of Navtapa in Damoh, storm caused havoc, trees and electric poles were uprooted in many places.
दमोह में कई जगह पेड़ भी गिर गए। - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय लोगों का कहना था कि सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगी और वह तूफान में बदल गईं। कुछ ही देर में आसपास के पूरे क्षेत्र में धूल के गुबार दिखाई दे रहे थे। कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। हवाएं इतनी तेज थीं कि लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए, जो कई फीट दूर मिले आंधी के बाद माहौल शांत हुआ और तब बाहर निकलकर लोगों ने नुकसान का जायजा लिया। जिले भर में तेज धूप निकली हुई है, लेकिन ठंडी हवा चल रही है। आसमान पूरी तरह साफ है और मौसम सामान्य होने के कारण लोगों को गर्मी का आभास नहीं हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed