फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैरंग लौटी बरात: दूल्हा नशे में था तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, हंगामा होने पर पुलिस को देना पड़ा दखल

Wed, 11 May 2022 11:53 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 11 May 2022 11:53 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा में एक शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दूल्हा नशे में था, जिस पर दुल्हन ने माला तोड़ दी और शादी से इनकार कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस को दखल देना पड़ा और मामला रफा-दफा हुआ। 

विज्ञापन
Rewa News: Groom was in inebriated condition, so bride refused to marry him
रीवा में दूल्हे पीयूष मिश्रा को नशे की हालत में देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में एक शादी में ऐसा खलल पड़ा कि बरात को बेरंग ही लौटना पड़ा। जयमाला के दौरान दूल्हा नशे में था, जिस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जो लड़का अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे शादी नहीं करनी। 


दुल्हन के इनकार से विवाह स्थल पर हंगामा मच गया। लड़के वालों ने लड़की वालों को मनाने की कोशिश की, पर सब बेकार हो गई। दुल्हन पक्ष तो शादी पर खर्च हुए पांच लाख रुपये वापस मांगने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने दखल दिया, तब जाकर मामला रफा-दफा हुआ और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। 
Rewa News: Groom was in inebriated condition, so bride refused to marry him
रीवा के इसी मैरिज गार्डन में शादी हो रही थी। - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला
रीवा के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर स्थित आशियाना मैरिज गार्डन में गुलाब नगर निवासी विमल दुबे की बेटी की शादी नेहरू नगर के रहने वाले पीयूष मिश्रा से तय थी। सोमवार रात गाजे-बाजे के साथ पीयूष मिश्रा बरात लेकर आशियाना मैरिज गार्डन पहुंचा। उस समय भी दूल्हा नशे में था। जब जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो वहां लड़खड़ाने लगा। तलवार को म्यान से बाहर निकालता और अंदर डालता। उसने सबके सामने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। यह सब देखकर दुल्हन ने माला तोड़ी और शादी से इनकार कर दिया और वहां से चली गई। 
पूरे मामले को लेकर समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता का कहना है कि दूल्हा शराब के नशे में था। उसने लोगों से अभद्रता की। इसके चलते लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।   
Rewa News: Groom was in inebriated condition, so bride refused to marry him
मैरिज गार्डन में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
लड़की के पिता ने मांगे शादी में खर्च हुए पांच लाख 
मैरिज गार्डन में हुई घटना की सूचना लड़की वालों ने समान थाना पुलिस को दी थी। पुलिस को दूल्हे की हरकतों की जानकारी दी गई। रातभर दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई। पर दुल्हन के पिता ने शादी पर खर्च हुए 5 लाख रुपये की रकम वापस करने की मांग रख दी। मंगलवार सुबह पुलिस के सामने दूल्हा पक्ष पांच लाख रुपये का चेक देने को राजी हो गए। उसके बाद बिन दुल्हन के बरात लौट गई।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed