फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Trial run of a tower wagon conducted in the tunnel of the new Indore-Dahod rail line; operations to co

इंदौर: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन की टनल में टॉवर वेगन का ट्रायल रन, नए साल में शुरू होगा सफर

Mon, 26 Oct 2026 09:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/मुंबई Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 26 Oct 2026 09:23 PM IST
सार

इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना के तहत इंदौर से धार तक रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। टीही के समीप बनी तीन किलोमीटर लंबी सुरंग में सोमवार को टावर वेगन चलाकर सफल ट्रायल रन किया गया।

विज्ञापन
Indore: Trial run of a tower wagon conducted in the tunnel of the new Indore-Dahod rail line; operations to co
इंदौर-दाहोद रेल लाइन की टनल में टॉवर वेगन का ट्रायल रन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर-दाहोद रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। नए साल में यात्रियों को इंदौर से धार तक रेल मार्ग की सौगात मिल सकती है। इस ट्रैक पर बनी सुरंग में सोमवार को टावर वेगन चलाकर ट्रायल रन किया गया। तीन हजार मीटर लंबी टनल का काम पूरा हो चुका है और ट्रायल भी सफल रहा।सोमवार रात अफसर टावर वेगन में सवार हुए। इसके बाद वेगन कम गति से टनल के दोनों सिरों के बीच दौड़ी। यह परीक्षण रेलवे ट्रैक की लिंकिंग पूरी होने के बाद किया गया।

विज्ञापन

 

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि टीही से धार तक लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेलखंड में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस रेलखंड में तीन हजार मीटर लंबी टनल भी है। टनल के अंदर बैलास्टलेस ट्रैक का निर्माण पूरा होने के साथ ही विद्युतीकरण और सिग्नलिंग का काम भी हो चुका है। टनल के दोनों सिरों पर टीही और पीथमपुर की ओर रेलवे ट्रैक की लिंकिंग पूरी होने के बाद टावर वेगन को टनल के आर-पार चलाकर निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि टीही के समीप बनी टनल का काम छह साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन दो साल तक टनल में पानी भर जाने की वजह से काम बंद रहा। डेढ़ साल पहले रेलवे ने टनल के दोनों सिरों पर दोबारा काम शुरू किया था। अब टनल बनकर तैयार है। इस रेलखंड पर सबसे चुनौतीपूर्ण काम टनल का निर्माण ही था। इसके निर्माण में डेढ़ साल से ज्यादा का समय लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब टीही से धार के बीच रेलवे ट्रैक का काम चल रहा है। इसे भी दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद पूरे ट्रैक का ट्रायल रन होगा और रेल सुरक्षा आयुक्त से ट्रेन संचालन की अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed