फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain in MP: खरगोन जिले में कश्मीर सा नजारा, भारी ओलावृष्टि के बाद लोग ले रहे बर्फबारी का मजा, देखें वीडियो

Sun, 19 Mar 2023 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया/शहडोल/उज्जैन/शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया/शहडोल/उज्जैन/शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में इन दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि जारी है। इसकी मार किसानों पर सबसे ज्यादा पड़ रही है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। उज्जैन में तो किसान इसके डर से अधपकी फसलें ही कटवाने लगे हैं। 

विज्ञापन
Rain in MP: Hail suddenly fell in Umaria and Shahdol, unripe crops being cut due to fear of rain in Ujjain
खरगोन के काकोड़ा गांव में कश्मीर सा नजारा नजर आया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में इन दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि जारी है। इसकी मार किसानों पर सबसे ज्यादा पड़ रही है। कई शहरों में अभी आंधी के साथ तेज बारिश हुई है। इंदौर, भोपाल, सागर, दमोह, उज्जैन में तो ओले भी गिरे हैं। इससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। कई जगह तो गेहूं की फसल काली पड़ गयी हैं। 


खरगोन में कश्मीर सा नजारा
मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के कई भागों में बे मौसम बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है । वहीं आदिवासी बहुल ग्रामो में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई है। खरगोन के झिरनिया ब्लॉक में ग्राम काकोडा, हेलापडावा, व मालगांव कोठा में मूसलाधार बारिश के साथ बेर आकार के ओले गिरे। ओलों से पटा ग्रामीण इलाका कश्मीर सा हो गया है। सड़क, खेत, घर सभी ओलों से भरे दिखाई दे रहे हैं। 
 
बुरहानपुर, नर्मदापुरम, दमोह में भी ऐसे हालात 
बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र में भी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। धूलकोट के गंभीरपुरा क्षेत्र के आसपास के स्थानों में तेज हवा आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। नर्मदापुरम में भी रविवार की शाम को मौसम ने करवट ली और अचानक तेज हवा के साथ तेज बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश से जहां मौसम में ठंडक घुल गई वहीं बारिश में भीगने से बचने के लिए लोग यहां वहां बचते भी नजर आए। दमोह जिले की बात करें तो यहां भी मौसम का मिजाज अचानक बदलाव और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। दमोह जिला कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। बैतूल जिले के दर्जन भर गांव में ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी है। यहां भी ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह तो बर्फ सड़कों पर सफ़ेद चादर की तरह बिछ गई है। खासकर दामजीपुरा और पाढर ईलाके में जमकर ओलावृष्टि होने से अधिक नुकसान हुआ है। 
Rain in MP: Hail suddenly fell in Umaria and Shahdol, unripe crops being cut due to fear of rain in Ujjain
उमरिया में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
उमरिया जिले में भी अब मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। बारिश-ओले गिरने से किसान चिंता में हैं। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। गौरतलब है कि अचानक मौसम के मिजाज बदलने से और खासकर किसानों की फसल पकने की वजह से ओले गिरने की संभावनाएं बिल्कुल ना के बराबर किसान सोच रहे थे लेकिन अब यहां ओले पड़ने शुरू हो गए हैं जिसकी वजह से किसान काफी चिंतित है। किसानों का कहना है कि पकी फसलें खेतों में खड़ी हैं। बारिश से गेहूं की फसल खराब होगी। दानों की चमक फीकी पड़ जाएगी, जिससे दाम कम मिलेंगे। वहीं ओले पड़ने से फसल के दाने खेतों में गिर जाएंगे तो भी नुकसान उठाना पड़ेगा। 
 
Rain in MP: Hail suddenly fell in Umaria and Shahdol, unripe crops being cut due to fear of rain in Ujjain
शहडोल में ओले गिरे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
शहडोल में कहीं रिमझिम बारिश  तो कहीं गिरे ओले
रविवार को शहडोल जिले में कई स्थानों में दोपहर से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश हुई। ब्योहारी विकासखंड के ग्राम कुदरा पलहा, बेल्हा, ढोढा तथा कोइलारी समेत आसपास के अन्य गांवों में जमकर ओले गिरे। इससे जहां तापमान में और गिरावट आई, वहीं फिजा पहले से अधिक ठंडक घुल गई। इस बिन मौसम बारिश के साथ ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर पैदा कर दी है। गेहूं की फसल पककर कटने को तैयार खड़ी है, लेकिन बारिश के कारण अब फसल चौपट होने का खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in MP: Hail suddenly fell in Umaria and Shahdol, unripe crops being cut due to fear of rain in Ujjain
उज्जैन में मौसम साफ होते ही फसलें कटाने लगे किसान। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन में बारिश के डर से कटने लगी फसल
मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के बाद किसान खेतों में तैयार अपनी गेहूं की फसल को बचाने में लगे हुए हैं। पिछले दो दिनों से शहर ही नहीं बल्कि जिले में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार को कई गांव में गेहूं की फसलों की कटाई जारी रही। 
घटिया क्षेत्र स्थित ग्राम सारोला रातडिया मऊखेड़ी हो या फिर नागदा रोड स्थित जीवन खेड़ी दाऊद खेड़ी और चिंतामन रोड स्थित जवासिया हर कहीं गेहूं की फसल की कटाई जारी रही। कृषकों ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में तैयार फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचता है इसीलिए हार्वेस्टर से इन फसलों को कटवाया जा रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि फसल थोड़ी जल्दी कटवाना पड़ रही है। दानों में हल्का हरापन और नमी अभी भी है। 
विज्ञापन
Rain in MP: Hail suddenly fell in Umaria and Shahdol, unripe crops being cut due to fear of rain in Ujjain
शिवपुरी में फसलों का नुकसान हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी के कई गांवों में ओलावृष्टि, किसानों को भारी नुकसान
शिवपुरी जिले में पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मौसम के बीच कोलारस में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कोलारस विधानसभा के ग्राम रिजोदा में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। यहां पर शनिवार को रिजोदा मौजा लुक्की, मोहनपुर में ओलावृष्टि से लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि यहां पर धनिया में 90 से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। गेहूं व सरसों में लगभग 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि के दौरान अचानक मौसम बदलने से ओले गिरे। फसलों पर इस ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसार हुआ है। इसके अलावा कुछ ग्रामीणों व किसानों के पशुओं की मृत्यु हो गई है। किसानों ने यहां पर प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई की मांग की है। कोलारस विधानसभा में इस ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को लेकर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। विधायक के निर्देश पर स्थानीय भाजपा नेता राजकुमार रघुवंशी व अन्य नेताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में पहुंचकर किसानों को ढांढस बंधाया और जल्द सर्वे कर नुकसान की भरपाई की बात कही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed