फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकाल की पूजा अर्चना के साथ मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार में जुटे राहुल, त्रिपुंड लगाकर दिया भाषण

Mon, 29 Oct 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi started election campaign in Madhya Pradesh with the worship of Mahakal
rahul gandhi - फोटो : PTI
राहुल गांधी मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने अपने कपाल पर त्रिपुंड लगाकर चुनावी बिगुल फूंका। इससे पहले उन्होंने उज्जैन  के महाकालेश्वर मंदिर में करीब एक घंटे तक पूजा अर्चना की। राहुल महाकाल की पूजा के दौरान सुनहरे किनारे वाली धोती (मंदिर में इसे शोला कहा जाता है) पहने हुए थे। 
Rahul gandhi started election campaign in Madhya Pradesh with the worship of Mahakal
rahul gandhi - फोटो : PTI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और इसी के साथ ही राजनीतिक तौर पर अहम माने जाने वाले मालवा-निमाड़ क्षेत्र के अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे की शुरुआत की। गांधी ने मंत्रोच्चार के बीच ऐतिहासिक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की।
Rahul gandhi started election campaign in Madhya Pradesh with the worship of Mahakal
राहुल गांधी - फोटो : PTI
देश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंदिर में मौजूद थे। कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि राहुल गांधी दूसरी बार महाकालेश्वर मंदिर आए हैं। इससे पहले वह साल 2010 में यहां आए थे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वह पहली बार महाकालेश्वर मंदिर आए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1979 में, उनके पिता राजीव गांधी 1987 में और उनकी मां सोनिया गांधी 2008 में इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul gandhi started election campaign in Madhya Pradesh with the worship of Mahakal
राहुल गांधी - फोटो : PTI
महाकाल के दर्शन के बाद राहुल गांधी ने उज्जैन में एक जनसभा की जिसमें भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मंच पर ही क्षिप्रा नदी का पानी मंगवाया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नदी का पानी भी चुरा लिया। 
विज्ञापन
Rahul gandhi started election campaign in Madhya Pradesh with the worship of Mahakal
राहुल गांधी - फोटो : PTI
दशहरा मैदान में लोगों को संबोधित कर रहे हैं राहुल। कहा-  क्षिप्रा नदी साफ  करने में 400 करोड़ रुपये लगा दिए। अगर  इसका पानी मंत्री ने पी लिया तो बेहोश हो जाएगा। महाकुंभ को भी नहीं छोड़। उसका पैसा ले गए। व्यापमं में 50 लोगों की हत्या कर दी गई। शिक्षा का ढांचा बर्बाद कर दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed