फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का नन्हा समर्थक, चॉकलेट लेकर मिलने पहुंचा, जानें दोनों ने की क्या बातें

Mon, 05 Dec 2022 10:20 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 10:20 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर गई है। मप्र में यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी अपने एक नन्हे समर्थक से मिले, जो उनके लिए चॉकलेट लेकर पहुंचा था।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi's little supporter came to meet him with chocolate
राहुल से मिलने पहुंचा नन्हा समर्थक। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर गई है। मप्र में यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी अपने नन्हे समर्थक से मिले, जो उनके लिए चॉकलेट लेकर पहुंचा था। राहुल ने उसकी आवाज सुनकर यात्रा कुछ देर के लिए रोक दी और अपने नन्हे समर्थक से बातें कीं। हम आपको बताते हैं यह वाकया कहां का है, और दोनों ने क्या-क्या बातें कीं।


बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के आगर जिले में सुसनेर से गुजर रही थी। इस दौरान राजगढ़ जिले के खिलचीपुर का छह वर्षीय आर्यमान अपने पिता प्रवीण वर्मा के साथ राहुल गांधी से मिलने पहुंचा था। उसने राहुल की यात्रा को समर्थन दिया। उसने राहुल को निकलते देखा तो जोर से 'अंकल' कहते हुए आवाज दी, जिसे राहुल ने सुन भी लिया। राहुल ने अपने साथी जीतू पटवारी को बच्चे को लाने का कहा। पटवारी बच्चे को गोद में उठाकर राहुल के पास ले गए। 
 
Rahul Gandhi's little supporter came to meet him with chocolate
सुसनेर विधानसभा में राहुल गांधी से मिलने पहुंचा 6 साल का आर्यमन। - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच की बातचीत
राहुल गांधी ने बच्चे से नाम पूछा तो बालक ने उनको चॉकलेट दी। राहुल ने जब पूछा कि आप मेरे लिए चॉकलेट लेकर क्यों लाए हो, तो बच्चे ने कहा मैं भारत जोड़ो यात्रा को सपोर्ट करता हूं। हमेशा पेपर में फोटो देखता हूं, आपसे मिलने की इच्छा थी। आप इतना पैदल चल रहे हो तो आपकी एनर्जी के लिए चॉकलेट लाया हूं। राहुल इतना सुनकर हंस दिए। बच्चे के साथ उन्होंने फोटो भी खिंचवाया, जो कई नेताओं ने ट्वीट किया है। 
 
Rahul Gandhi's little supporter came to meet him with chocolate
आर्यमान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा बालक ने
नन्हे बालक ने अपनी तोतली आवाज में हमें बताया कि जब पापा दादी से भारत जोड़ो यात्रा में जाने की कह रहे थे तो मैंने उनकी बात सुन ली। मैं भी साथ जाने के लिए रोने लगा तो मुझे साथ ले आए। मैं छोटा था तो मुझे कुछ नहीं दिख रहा था। राहुल गांधी की यात्रा वहां से गुजर रही थी तो पापा ने मुझे कार पर खड़ा कर दिया। वहीं में भारत जोड़ो यात्रा का झंडा लहरा रहा था। राहुल गांधी निकले तो मैंने अंकल आवाज लगा दी। बता दें आर्यमान 6 साल का है और पहली कक्षा में पढ़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed