फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panna Diamond Mines: एक सप्ताह में पन्ना की खदानों ने बदली 10 लोगों की किस्मत, जानिए किसे मिला सबसे महंगा हीरा

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

Panna Diamond Mines: एक सप्ताह में पन्ना की खदानों ने बदली 10 लोगों की किस्मत, जानिए किसे मिला सबसे महंगा हीरा

विज्ञापन
Panna Diamond Mines changed the fate of 10 people in a week know who got the most expensive diamond
पन्ना की अलग-अलग खदानों से निकले हीरे - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश का पन्ना जिला अपने बेशकीमती हीरों के लिए विश्व विख्यात है। बीते कई वर्षों से इस जिले की रत्नगर्भा धरती लोगों की किस्मत चमका रही है। हाल ही में नोएडा के एक मटेरियल सप्लायर को पन्ना की हीरा खदान में करीब 40 लाख रुपये कीमत का बेशकीमती हीरा मिला है। बीते एक सप्ताह की बात करें तो अब तक करीब 10 लोगों को खदान से 16 कीमती हीरे मिले हैं। आइए जानते हैं एक सप्ताह में पन्ना की हीरा खदान ने कितने लोगों की किस्मत चमकाई है।


अब तक निकले 16 हीरे
पन्ना जिले की खदानों से 29 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक करीब 16 हीरे निकले हैं। जिनका कुल वजन 45.5 कैरेट है। अब तक निकले सभी हीरों की कीमत की बात करें तो इनका मूल्य एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। पन्ना में बीते 28 और 29 सितंबर को 35.86 कैरेट के 15 हीरे निकले थे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई थी, वहीं चार अक्टूबर को नोएडा के मटेरियल सप्लायर को 9.64 कैरेट का हीरा मिला है, जिसकी कीमत 40 लाख के आसपास बताई जा रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Panna: नोएडा के मटेरियल सप्लायर की किस्मत चमकी, जेम्स क्वालिटी का 9.64 कैरेट का हीरा
 
Panna Diamond Mines changed the fate of 10 people in a week know who got the most expensive diamond
नोएडा के कारोबारी को मिला 4द लाख का हीरा - फोटो : अमर उजाला
दुकमान अहिरवार को मिले छह हीरे
हीरा कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक बुंदेलखंड क्षेत्र में पन्ना की उथली खदानों में पिछले दिनों (28 और 29 सितंबर को) लोगों ने 15 हीरों का खनन किया है। जिनमें मजदूर प्रकाश मजूमदार, कल्लू सोनकर, राजेश जैन, राहुल अग्रवाल, राजाबाई रायकवार, दुकमान अहिरवार, अशोक खरे, जगन जड़िया, लखन केवट शामिल हैं। खनन विभाग के निरीक्षक अनुपम सिंह ने जानकारी दी कि मजदूर प्रकाश मजूमदार को बुधवार (28 सितंबर) जरुआपार खदान में 3.64 कैरेट वजन का हीरा मिला। इसी तरह कल्लू सोनकर ने कृष्णा कल्याणपुर पाटी की खदानों से 6.81 कैरेट का हीरा, राजेश जैन ने 2.28 कैरेट का, राहुल अग्रवाल ने 4.32 कैरेट का और राजाबाई रायकवार ने 1.77 कैरेट का हीरा निकाला।

अधिकारी ने कहा कि कृष्ण कल्याणपुर पाटी की उथली खदानों से गुरुवार (29 सितंबर) को अलग-अलग वजन के करीब 10 हीरे निकाले गए थे। दुकमान अहिरवार सबसे भाग्यशाली खनिक बने, क्योंकि उन्हें लगभग 2.46 कैरेट वजन के छह हीरे मिले हैं। इसी तरह अशोक खरे ने 6.37 कैरेट के दो हीरे निकाले, जबकि जगन जड़िया को 4.74 कैरेट का और लखन केवट का 3.47 कैरेट का पत्थर मिला। नोएडा के मटेरियल सप्लायर राणा प्रताप को मंगलवार (4 अक्टूबर) को 9.64 कैरेट का हीरा मिला। फिलहाल सभी हीरों को डायमंड ऑफिस में जमा कर दिया गया है। 
 
Panna Diamond Mines changed the fate of 10 people in a week know who got the most expensive diamond
18 अक्टूबर को होगी हीरों की नीलामी - फोटो : अमर उजाला
18 अक्टूबर से होगी नीलामी 
हीरा कार्यालय के अनुसार निकाले गए सभी बेशकीमती पत्थरों की नीलामी 18 अक्टूबर को होगी। अधिकारी ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद प्राप्त राशि उन लोगों के पास जाएगी जिन्हें पत्थर मिले हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed