फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panna Tiger Reserve: तालाब में पानी पीते दिखे बाघ, नीलगाय का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, देखे तस्वीरें

Wed, 18 May 2022 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 18 May 2022 12:32 PM IST
सार

Panna Tiger Reserve: तालाब में पानी पीते दिखे बाघ, नीलगाय का शिकार करते कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, देखे तस्वीरें

विज्ञापन
Panna Tiger Reserve: Tiger was seen drinking water in the pond, leopard caught on camera hunting Nilgai, see photos
पन्ना टाइगर रिजर्व। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान अपने बाघों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां आसानी से पर्यटकों को अक्सर बाघ और अन्य वन्य जीव देखने के मिल जाते हैं। गर्मी के दिनों में पन्ना नेशनल पार्क में पर्यटकों को बाघों की रोमांचकारी अठखेलियां देखने को मिलती हैं। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों ने एक साथ चार बाघों को तालाब किनारे पानी पीते हुए कैमरों में कैद किया। 

 

तीन शावकों के साथ प्यास बुझाते नजर आई बाघिन

Panna Tiger Reserve: Tiger was seen drinking water in the pond, leopard caught on camera hunting Nilgai, see photos
शावकों के साथ पानी पीती नजर आई बाघिन। - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों वन्य जीव भी जलस्त्रोतों का रुख कर रहे हैं। पन्ना में एक तालाब के किनारे एक साथ चार बाघ प्यास बुझाते नजर आए। बाघ की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें पन्ना टाईगर रिजर्व के अकोला बफर जोन की बताई जा रही हैं। जहां बाघिन पी-234 व उसके तीन अर्ध वयस्क शावकों को एक साथ पानी पीते कैमरे में कैद किया गया है।

तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार

Panna Tiger Reserve: Tiger was seen drinking water in the pond, leopard caught on camera hunting Nilgai, see photos
नीलगाय का शिकार करता तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

पन्ना नेशनल पार्क में बाघों के साथ ही लेपर्ड भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। मंगलवार को पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर करने के दौरान पर्यटक एक रोमांचकारी नजारे के साक्षी बनें। पर्यटकों ने एक तेंदुए को नीलगाय का शिकार करते हुए देखा और इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद किया। तेंदुए के नीलगाय का शिकार करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन एरिया का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बाघों वाला राज्य है मध्य प्रदेश

Panna Tiger Reserve: Tiger was seen drinking water in the pond, leopard caught on camera hunting Nilgai, see photos
बाघों का घर है मध्य प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के टाइगर स्टेट होने का दर्जा प्राप्त है। यहां 526 बाघ हैं। प्रदेश में वर्तमान में 7 टाइगर प्रोजेक्ट हैं, जिनमें कान्हा किसली, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, रातापानी अभ्यारण्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सैलानियों को आसानी से बाघों का दीदार हो जाता है, जिसके चलते यहां देश के साथ ही विदेश से भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed