फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panna Tiger Reserve: गर्मी से बचाने के लिए लगाए गए पानी के टैंक में अठखेलियां करती नजर आई बाघ फैमिली

Wed, 01 Jun 2022 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 04:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बाघों के लिए प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाघों का परिवार पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है। चार बाघों को एक साथ देखना लोगों को रोमांचित कर रहा है।
 
विज्ञापन
Panna Tiger Reserve: The tiger family was seen playing in the water tank installed to protect it from the heat
बाघों का परिवार पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में बाघों के लिए प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बाघों का परिवार पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है। चार बाघों को एक साथ देखना लोगों को रोमांचित कर रहा है।

Panna Tiger Reserve: The tiger family was seen playing in the water tank installed to protect it from the heat
अकोला वफर क्षेत्र में टी-7 और पी-234 फैमिली गर्मी राहत पाने टैंक में नजर आई। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। बाघों के लिए पानी के परकुलेशन टैंक बनाए गए हैं। इन्हीं में बैठकर बाघ गर्मी से बच रहे हैं। मंगलवार को अकोला वफर क्षेत्र में टी-7 और पी-234 फैमिली गर्मी राहत पाने टैंक में नजर आई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो जमकर वायरल हो रहा है।
 
Panna Tiger Reserve: The tiger family was seen playing in the water tank installed to protect it from the heat
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए पानी के परकुलेशन टैंक बनाए गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा बाघों वाला राज्य है मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के टाइगर स्टेट होने का दर्जा प्राप्त है। यहां 526 बाघ हैं। प्रदेश में वर्तमान में 7 टाइगर प्रोजेक्ट हैं, जिनमें कान्हा किसली, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, रातापानी अभ्यारण्य शामिल हैं। मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सैलानियों को आसानी से बाघों का दीदार हो जाता है, जिसके चलते यहां देश के साथ ही विदेश से भी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed