फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dewas News: पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, आधी रात को दी कंजर डेरों में दबिश, करोड़ों का माल जब्त, दर्जनभर बदमाश गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2022 01:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 01:39 PM IST
सार

देवास में आधी रात को पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कंजर डेरों में दबिश दी। इस दौरान सैकड़ों पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे। कंजर डेरों से करोड़ों का माल जब्त किया। करीब दर्जनभर बदमाशों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Dewas News: Police's Operation Prahar, raids in Kanjar Dera at midnight, confiscated goods worth crores, a dozen crooks arrested
कार्रवाई से पहले एकत्र पुलिस जवान - फोटो : सोशल मीडिया
ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस मंगलवार रात को एक्शन में दिखी। देर रात 2 बेज देवास पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कंजर डेरों पर दबिश दी। दो दर्जन से अधिक जवानों की टोली और चार सौ के लगभग अधिकारी इस अभियान में शामिल हुए। दो करोड़ से अधिक कीमती चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस अभियान में एक  दर्जन से अधिक फरारी बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
Dewas News: Police's Operation Prahar, raids in Kanjar Dera at midnight, confiscated goods worth crores, a dozen crooks arrested
दबिश देने कंजर डेरों पर पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल पुलिस कई दिनों से इस अभियान को लेकर योजना बना रही थी। मंगलवार देर रात करीब दो बजे एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने अधीनस्थों को सूचना दी और ऑपरशन प्रहार के लिए तैयार रहने को कहा। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देना शुरू की। जानकारी के अनुसार जिले के पीपलरावां, टोंकखुर्द, टोंककलां, नेवरी, भौंरासा सहित अन्य क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। डीएसपी क्राइम किरण शर्मा ने बताया कंजरों का अंतरराज्यीय वाहनों से कटिंग करने वाला गिरोह सक्रिय था जो मालवा निमाड़ के अलावा आसपास के राज्यों में भी वारदात को अंजाम देता था और सामान लेकर यहां आ जाता था। इसके चलते मंगलवार देर रात को दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग भी पुलिस ने किया। ड्रोन कैमरों से पहले निगरानी की गई, उसके बाद धावा बोला गया। पुलिसकर्मियों के पास भी कैमरे थे। जिनका उपयोग अभियान के दौरान किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में 100 से ज्यादा दो पहिया वाहन, एक दर्जन चारपहिया वाहन, देशी कट्टे, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, आईशर सहित अनेकों वाहनों के कलपुर्जे मिले। एक दर्जन चोरी किए गए मवेशी के साथ पानी की मोटर्स, ट्रक कटिंग का सामान, दर्जनों एसी, फ्रिज, मोबाइल फोन, कपड़े, जूतों, दवाइयों एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के दर्जनों कार्टून्स बरामद किए गए। जिस समय कार्रवाई की गई उस समय आरोपी और उनके परिजन चैन की नींद सो रहे थे। किसी को कानों-कान भनक नहीं लगी, इससे पूर्व भी समय-समय पर पुलिस इस तरह की कार्रवाई के प्रयास करती रही है लेकिन अधिकांश मामलों में आरोपी मौके से भाग निकलते थे। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो एक-एक डेरे पर लाखों का माल पड़ा था। कहीं महंगे फ्रीज, कूलर, एसी, तो कहीं पर दो और चार पहिया वाहन के साथ ही देशी कट्टे, मोबाइल सहित काफी संख्या में कीमती सामान पड़ा था। पुलिस ने दबिश देकर करोड़ों का माल जब्त करने के साथ ही एक दर्जन से अधिक कंजरों को गिरफ्तार भी किया है।

शाजापुर में भी हुई कार्रवाई
देवास के अलावा शाजापुर पुलिस ने भी देर रात को कंजर डेरों में कार्रवाई की। देर रात करीब 3 बजे कंजर डेरा रुलकी, माधवपुर, देवड़ा और मखावत में की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान डेरों की घेराबंदी की गई और मकानों की व आसपास के जंगल में सर्चिंग की गई। कार्यवाही के दौरान कंजरों द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई चोरियों से संबंधित व अन्य अपराधों में सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 80 हजार रुपये है जब्त की गई। कार्यवाही के दौरान 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 51 दो पहिया वाहन, 10 पानी की मोटर, 115 शराब की पेटी, वॉशिंग मशीन आदि सामग्री बरामद की गई।
Dewas News: Police's Operation Prahar, raids in Kanjar Dera at midnight, confiscated goods worth crores, a dozen crooks arrested
देवास-उज्जैन रोड पर चलते ट्रक से चुराई थी बोरी - फोटो : सोशल मीडिया

देवास-उज्जैन हाईवे पर चलते ट्रक में चोरी
इधर पिछले दिनों देवास-उज्जैन हाईवे पर चलते ट्रक से चोरी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात की थी। एक युवक बाइक चला रहा था जबकि दूसरा चलते ट्रक से अनाज की बोरी निकालकर नीचे फेंकता है और वापस चलती बाइक पर बैठ जाता है। यह घटना देवास के पास गांव सिंगावदा की थी। हैरानी यह थी कि दिनदहाड़े यह वारदात की गई थी। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। अमूमन इस तरह की वारदात में कंजर गिरोह का हाथ रहता है। वे हाईवे पर इसी तरह ट्रक कटिंग करते हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने योजना बनाई और कंजर डेरों पर दबिश दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed