फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nimar Utsav: आकर्षक सजावट से दमक उठा देवी अहिल्या घाट, अहिल्या की नगरी में गूंजी निमाड़ उत्सव की ध्वनि

Fri, 15 Nov 2024 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 08:07 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा का आंचल दीपों से सजा हुआ था, और नर्मदा के शीतल जल में तैरते दीपों का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।  मां नर्मदा की संगीत में आरती से  निमाड़ उत्सव का आगाज हुआ। 

विज्ञापन
Nimar Utsav: Goddess Ahilya Ghat shines with attractive decorations, sound of Nimar Utsav echoed
निमाड़ उत्सव पर महेश्वर किले का नजारा - फोटो : नरेंद्र चौधरी
देवी अहिल्या के 300वीं जयंती को समर्पित निमाड़ उत्सव का आगाज मां नर्मदा की संगीत में आरती से हुआ। इस अवसर पर उज्जैन के कलाकार दिनेश शर्मा ने संगीत की लय पर मां नर्मदा की आरती प्रस्तुत की, जिसे देख दर्शकों ने करतल ध्वनि से नर्मदा तट को गूंजायमान कर दिया। तीन दशकों से आयोजित होने वाले इस उत्सव में देश के बड़े कलाकारों ने अपनी कला का मंचन किया है, जो इस उत्सव की गरिमा को और बढ़ाते हैं। 

 
Nimar Utsav: Goddess Ahilya Ghat shines with attractive decorations, sound of Nimar Utsav echoed
नर्मदा घाटों पर हुई सजावट - फोटो : अमर उजाला
निमाड़ उत्सव का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री विश्वास सारंग, जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री अनुबाई तंवर, सांसद गजेंद्र पटेल, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक राजकुमार मेव, विधायक सचिन बिरला और विधायक बालकृष्ण पाटीदार की उपस्थिति में हुआ। मां नर्मदा तट का अहिल्या घाट विद्युत रोशनी से जगमगा रहा था, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत दृश्य था। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां नर्मदा का आंचल दीपों से सजा हुआ था, और नर्मदा के शीतल जल में तैरते दीपों का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।

द्वितीय चरण में मुंबई के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले और उनके साथियों ने संगीत की स्वर लहरियों के साथ एक सुंदर प्रस्तुति दी, जिससे नर्मदा तट पर उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 
Nimar Utsav: Goddess Ahilya Ghat shines with attractive decorations, sound of Nimar Utsav echoed
महेश्वर के नर्मदा घाट दीपकों से रोशन हुए - फोटो : अमर उजाला
सुंदर सजीली नौकाओं ने मन मोहा
निमाड़ उत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं में नौका सजावट का आयोजन किया गया, जिसमें 8 नावों को नविको ने सजाया। इन नावों की आकर्षक सजावट को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सजीली नौकाओं में बैठकर दर्शनार्थियों ने सेल्फी ली और नर्मदा तट पर उत्सव का आनंद लिया।

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
आज, उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक राजकुमार मेव ने किया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nimar Utsav: Goddess Ahilya Ghat shines with attractive decorations, sound of Nimar Utsav echoed
निमाड़ महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं - फोटो : अमर उजाला
सुदेश भोसले का गायन सफर
सुदेश भोसले, जो अब फिल्मी दुनिया के जाने-माने पार्श्व गायक बन चुके हैं, ने अपने गायन सफर के बारे में बताया। उनका जन्म 1 जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था। सुदेश जी ने मिमिक्री से गायन की दुनिया में कदम रखा। 1974 से लेकर 1984 तक उन्होंने पोस्ट पेंटिंग का काम किया। एक दिन आर्केस्ट्रा में गायन करते हुए आशा भोसले ने उन्हें सुना और फिल्म "जलजला" से गायन की शुरुआत करवाई। बाद में, आरडी बर्मन, मन्नाडे और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों से भी उन्हें परिचय मिला। सुदेश भोसले ने "अजूबा", "सौदागर", "तिरंगा", "हाउसफुल", और "शमशेर 4" जैसी फिल्मों में गाने गाए और आज वे पार्श्व गायन की दुनिया में एक चमकते सितारे के रूप में स्थापित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed