प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में भाग लिया। भाजपा का दावा है कि मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से दो लाख आदिवासियों को भोपाल लाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के लिए कुछ योजनाओं का शुभारंभ भी किया।
2 of 10
गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 104 वर्षीय भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण गुप्ता से मुलाकात की। मोदी ने मंच पर गुप्ता से उनके हालचाल पूछे। आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। गुप्ता ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया।
3 of 10
वीर योद्धाओं की फोटो गैलरी देखते मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंबूरी मैदान पर सबसे पहले जनजातीय वीर योद्धाओं की फोटो गैलरी देखने पहुंचे। गैलरी में वीर जनजातीय योद्धाओं की तस्वीरों को उनकी संक्षिप्त जानकारी के साथ दिया गया था।
4 of 10
प्रधानमंत्री हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूहों की महिलाओं की हस्तशिल्प प्रदर्शनी के स्टॉल्स का भी अवलोकन किया।
5 of 10
बिरसा मुंडा की तस्वीर को प्रधानमंत्री का नमन।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। भारत सरकार ने तय किया है कि बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।