फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Panchayat chunav: मतदाताओं में रहा उत्साह, सुबह से ही लग गई थीं कतारें, समय समाप्ति के बाद भी दिखी भीड़

Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 10:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को पंचायत चुनाव का पहले चरण की वोटिंग संपन्न हुई। उमरिया में मतदान करने वालों में खासा उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
MP Panchayat chunav: There was enthusiasm among voters, queues had started since morning, crowds were seen even after the end of time
मतदान के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में शनिवार को पंचायत चुनाव का पहले चरण की वोटिंग संपन्न हुई। उमरिया जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए करकेली एवं पाली जनपद पंचायत में मतदान संपन्न हुआ। खासकर महिलाओं और पहली बार वोट डालने वालों की संख्या ज्यादा रही। प्रातः 6 बजे से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओ की लाइनें लग गई थीं। दोपहर तीन बजे यानी समय समाप्ति के बाद भी कतार में लोग लगे नजर आए। 

 
MP Panchayat chunav: There was enthusiasm among voters, queues had started since morning, crowds were seen even after the end of time
प्रातः 6 बजे से ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओ की लाइनें लग गई थीं। - फोटो : सोशल मीडिया
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ। पहले दो घंटों में 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत 12 रहा। इसके बाद दोपहर 11 बजे तक पाली जनपद पंचायत में महिला मतदान का प्रतिशत 27 तथा पुरुष मतदान का प्रतिशत 26 रहा। जबकि करकेली जनपद पंचायत में महिला एवं पुरुष मतदान का प्रतिशत 27 रहा। दोपहर 1 बजे तक पाली जनपद पंचायत में 43 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने तथा 46 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने एवं करकेली जनपद पंचायत में 46 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने एवं 41 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। दोपहर 3 बजे तक पाली जनपद में महिला का मतदान प्रतिशत 63 एवं पुरुषों का मतदान का प्रतिशत 58 रहा। करकेली जनपद में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 67 तथा पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 58 रहा। लगभग सभी मतदान केन्द्रों में आयोग द्वारा मतदान हेतु निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। 
 
MP Panchayat chunav: There was enthusiasm among voters, queues had started since morning, crowds were seen even after the end of time
करकेली जनपद में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 67 तथा पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 58 रहा। - फोटो : सोशल मीडिया
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायती राज्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा पाली एवं करकेली जनपद पंचायतों के अधिकतर मतदान केन्द्रों विशेषकर संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते रहे। उन्होंने भ्रमण के दौरान मतदान की गति को बढ़ाने तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर सहित सेक्टर अधिकारियों तथा पुलिस एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को त्वरित निर्देश देकर समस्याओं का निराकरण कराया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र महरोई , उफरी, पिनौरा, निपनिया, चिल्हारी, महुरा, बड़ागांव, अखड़ार, कौडि़या आदि का भ्रमण किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Panchayat chunav: There was enthusiasm among voters, queues had started since morning, crowds were seen even after the end of time
मध्य प्रदेश में शनिवार को पंचायत चुनाव का पहले चरण की वोटिंग संपन्न हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत करकेली पंकज नयन तिवारी ने अपने दल के साथ सामग्री वितरण स्थल पर उपस्थित रहकर विभिन्न मतदान केन्द्रों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों में सामग्री तथा दल के सदस्यों का प्रेषण सुनिश्चित कराया। उन्होंने करकेली जनपद पंचायत के महरोई ग्राम पंचायत में बनाएं गए मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया तथा मतदान दल एवं जोनल अधिकारी की  मांग पर अतिरिक्त आठ मतदान कर्मियों की नियुक्ति कराई। जोनल अधिकारियों एवं मतदान दलों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण एवं समस्याओं के निदान का कार्य सहायक पंजीयक आशीष श्रीवास्तव तथा मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा संभाल रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed