फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Panchayat chunav: मुरैना में मतपेटी लूटने का प्रयास, उपद्रवियों ने तहसीलदार पर किया हमला, गाड़ी फोड़ी

Sat, 25 Jun 2022 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 09:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गूंज बंधा गांव में मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। 

विज्ञापन
MP Panchayat chunav: Attempts to rob the ballot box in Morena, miscreants attacked the Tehsildar, broke the car
मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गूंज बंधा गांव में मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार पर पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। तहसीलदार को भी गंभीर चोट आई है। घटना में आबकारी अधिकारी भी घायल हो गई हैं। जिन्हें अंबाह के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 
MP Panchayat chunav: Attempts to rob the ballot box in Morena, miscreants attacked the Tehsildar, broke the car
उपद्रवियों ने गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के गूंज बंधा गांव में उपद्रवियों द्वारा मतपेटियों को लूटे जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना पाकर तहसीलदार राजकुमार नागोरिया और आबकारी अधिकारी निधि जैन भी मौके पर पहुंच गए और उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तहसीलदार पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। 
 
MP Panchayat chunav: Attempts to rob the ballot box in Morena, miscreants attacked the Tehsildar, broke the car
पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मत पेटियों को अपने कब्जे में लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
मतपेटी लूटने की फिराक में खड़ी भीड़ ने तहसीलदार राजकुमार नागोरिया पर पत्थरों से हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। घटना में आबकारी अधिकारी निधि जैन भी घायल हो गई हैं। घटना की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर फोर्स के साथ रवाना हो गए और उसके बाद पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ा और मत पेटियों को अपने कब्जे में लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed