फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए उज्जैन में हो रहा महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान, बेटी प्रियंका करवा रहीं जप

Sun, 19 Jun 2022 12:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 19 Jun 2022 12:43 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ की कामना से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। प्रियकां गांधी वाड्रा यह अनुष्ठान करवा रहीं हैं। 11 दिनों तक यह अनुष्ठान चलेगा। 

विज्ञापन
MP News: Ritual of Mahamrityunjay Mantra is being done in Ujjain for the health benefits of Congress President Sonia Gandhi, daughter Priyanka is chanting
कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल सहित अन्य ने पूजन कर की अनुष्ठान की शुरुआत - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 11 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन पांच पंडित अनुष्ठान करेंगे। इस अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल व अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूजन कर के की।
MP News: Ritual of Mahamrityunjay Mantra is being done in Ujjain for the health benefits of Congress President Sonia Gandhi, daughter Priyanka is chanting
सोनिया गांधी आ चुकी हैं महाकाल दर्शन के लिए - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद से ही लगातार उनका स्वास्थ्य खराब है। उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना से उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान शुरू करवाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल समेत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि शुक्ला, रघु परमार और अन्य नेताओं ने पूजन अर्चन कर अनुष्ठान की शुरुआत की। यह अनुष्ठान 11 दिनों तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन पांच पंडित अनुष्ठान करेंगे। इसकी पूर्णाहुति में प्रियंका गांधी के उज्जैन आने की संभावना है। कांग्रेस नेता रवि शुक्ला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रियंका गांधी का मैसेज आया। इसमें उन्होंने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जप की इच्छा जताई थी। शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। बताया गया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब है। उनके श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में इंफेक्शन भी पाया गया। नाक से ब्लड आने के बाद 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
MP News: Ritual of Mahamrityunjay Mantra is being done in Ujjain for the health benefits of Congress President Sonia Gandhi, daughter Priyanka is chanting
राहुल गांधी भी कर चुके हैं महाकाल दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

इंदिरा-राजीव से लेकर सोनिया-राहुल आ चुके हैं महाकाल मंदिर
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने सोनिया गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन 2 जून को सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्होंने जांच एजेंसी से पेशी के लिए नई तारीख देने के लिए कहा था। महाकाल मंदिर में भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों दर्शन के लिए आ चुके हैं।  2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी महाकाल दर्शन के लिए आए थे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी। राहुल गांधी से पहले गांधी परिवार से उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी भी महाकाल दर्शन के लिए आ चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले भी राहुल 5 अक्टूबर 2010 को महाकाल मंदिर आए थे। सोनिया गांधी 20 जून 2008 को यहां आई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 30 दिसंबर 1979 को महाकाल मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की थी। माना जाता है कि इमरजेंसी के बाद जब उनकी सत्ता चली गई थी, तो 1979 में हुए चुनाव से ठीक पहले इंदिरा ने महाकाल का दर्शन किए थे। इसके बाद 1980 में वे दोबारा देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं। वर्ष 1989 में राजीव गांधी भी महाकाल मंदिर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed