फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: हिंदू नववर्ष पर CM ने बेटियों के साथ पौधरोपण किया, बोले बहनों के सशक्तिकरण का अभियान जारी रहेगा

Wed, 22 Mar 2023 02:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Mar 2023 02:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह देश का मूल है। हमने बेटी, बहन और मां को शक्ति माना है, देवी माना है। मां, बहन और बेटी के सशक्तिकरण के बिना समाज भी सशक्त नहीं हो सकता, देश भी सशक्त नहीं हो सकता।

विज्ञापन
MP News: CM planted saplings with his daughters on Hindu New Year, said the campaign for empowerment of sister
सीएम शिवराज ने गुड़ी पड़वा, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार से प्रारंभ हो रहे हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र पर छोटी बेटियों के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि नवरात्र की प्रदेश और देशवासियों को दी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। पूरा देश, पूरा प्रदेश मां की भक्ति में, शक्ति की उपासना में डूबा हुआ है। 

 

 
MP News: CM planted saplings with his daughters on Hindu New Year, said the campaign for empowerment of sister
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह देश का मूल है। हमने बेटी, बहन और मां को शक्ति माना है, देवी माना है। मां, बहन और बेटी के सशक्तिकरण के बिना समाज भी सशक्त नहीं हो सकता, देश भी सशक्त नहीं हो सकता। इसलिए मेरी सरकार की सदैव यह कोशिश रही है मां, बेटी और बहन इनका सशक्तिकरण हो। राजनीतिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक सशक्तिकरण। बहन और बेटियों के सशक्तिकरण का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस बजट को भी अगर आप देखें 1 लाख 2 हजार करोड रुपए हमने मातृशक्ति के कल्याण पर खर्च करने का फैसला किया है।
 
संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्प लिया
चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को हिंदू नववर्ष का पहला दिन है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत को मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की गई। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में लोग पूजा-पाठ करने पहुंचे। भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच द्वारा हिंदू नव वर्ष पर हिंदू धर्मावलंबियों को तिलक कर कलावा बांधा गया एवं संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि आज भोपाल के प्रमुख मंदिरों के बाहर कार्यकर्ताओं ने हिंदू धर्मावलंबियों को तिलक लगाकर कलावा बांदा एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कर बधाई दी।
 
आज कवि सम्मेलन का आयोजन
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर संस्था कर्म श्री ने रोशनपुरा में 101 पुरोहितों द्वारा शंखनाद कर वर्षारंभ का आगाज किया व आने वाले एक वर्ष के शुभ होने की मंगलकामनाएं भी की। इस दौरान आतिशबाजी से रोशनपुरा चौराहा दीपावली की तरह जगमह हो उठा, शंखन की ध्वनि से पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। आज शाम को अटल पथ पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed