फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में दुल्हन को दिए ‘घटिया’ उपहार, दमोह और पथरिया सीईओ पर होगी कार्रवाई

Mon, 12 Dec 2022 04:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 12 Dec 2022 04:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में दुल्हन को दी गई सामग्री घटिया होने की शिकायतें मिल रही थी। कमिश्नर ने जांच में शिकायतों को सही पाया। उन्होंने दमोह और पथरिया सीईओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
MP News: Allegations of Lower Quality Products Distribution in Mukhymantri Kanyadan Yojana
दमोह में कमिश्नर ने खुद कन्यादान योजना की सामग्री की जांच की। - फोटो : अमर उजाला

दमोह में दो दिन पहले हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में दुल्हन को घटिया सामग्री वितरित करने का मामला सामने आया है। विवाह में मौजूद लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन को की थी। सागर के कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सामग्री की जांच की। शिकायतें सही पाई गई है। अब दमोह और पथरिया के जनपद सीईओ पर कार्रवाई होगी।



सागर कमिश्नर ने इस दौरान दमोह एवं पथरिया के जनपद सीईओ, सामग्री सप्लायर एवं हितग्राहियों सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें तीन सामग्री घटिया पाई गई। उन्हें वापस करने को कहा गया है। इस बात को लेकर दमोह और पथरिया के जनपद सीईओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 

MP News: Allegations of Lower Quality Products Distribution in Mukhymantri Kanyadan Yojana
दमोह में कमिश्नर अलमारी की जांच करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों की मौजूदगी में एक-एक सामग्री की जांच की
कमिश्नर ने हितग्राहियों की उपस्थिति में वितरित की गई एक-एक सामग्री की जांच की। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों से भी सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। यह पहला अवसर है जब किसी अधिकारी ने दो घंटे का समय किसी सामग्री के लिए व्यक्तिगत रूप से जांच के लिए दिया और प्रत्येक सामग्री की बिंदुवार जांच की। लापरवाही बरतने के लिए दमोह जनपद पंचायत के सीईओ विनोद जैन एवं पथरिया जनपद पंचायत के सीईओ आशीष अग्रवाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, जिला पंचायत के सीईओ अजय श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
 
MP News: Allegations of Lower Quality Products Distribution in Mukhymantri Kanyadan Yojana
दमोह में कुर्सी की जांच करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
टेबल फैन, घड़ी और साड़ी की शिकायतें

वितरित की गई सामग्री में टेबल-कुर्सी, बिस्तर, जेवरात, बर्तन आदि की गुणवत्ता सही पाई गई। दूसरी ओर टेबल फैन, घड़ी एवं साड़ी की गुणवत्ता स्तरीय नहीं थी। कमिश्नर ने तीनों सामग्रियों को निरस्त कर दिया है। सामग्री वितरण के दौरान समिति सदस्यों की ओर से टेबल-कुर्सी, घड़ी, पंखा एवं बर्तनों पर आपत्ति उठाई गई थी। इन सामग्रियों की गुणवत्ता के कारण वितरण रोक दिया गया था। शिकायत होने के बाद कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने खुद जांच की। हितग्राही ललिता जाटव, विमला काछी, पवन साहू ने साड़ियों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि जो साड़ियां यहां पर सैंपल में दिखाई जा रही हैं, वह विवाह के दौरान  वितरित नहीं की गई। इस पर आयुक्त ने दीवार घड़ी एवं पंखे के साथ-साथ साड़ियों की सप्लाई को भी निरस्त कर दिया गया। कमिश्नर ने कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को सभी सामग्रियों की गुणवत्ता एवं वितरण के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed