फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morena: सरकारी अस्पताल 'लबालब', वार्ड में पानी ही पानी, नवजात बच्चों सहित प्रसूताओं पर संक्रमण का खतरा

Sun, 02 Jul 2023 12:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

जिले की अंबाह तहसील के अंतर्गत आने वाले पोरसा कस्बे में सिविल अस्पताल बना हुआ है।  एक घंटे की बारिश से अस्पताल का जच्चा वार्ड सहित अन्य वार्ड भी पानी से लबालब हो गए हैं। 

विज्ञापन
Morena: Sewage water enters government hospital, risk of infection on pregnant women including newborns
मुरैना जिले के सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश सरकार भले ही जच्चा-बच्चा सुरक्षा की बात करते हुए पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन उसके अपने ही सरकारी अस्पतालों में नन्हीं सी जान के प्राण संकट में है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी बेपरवाह हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के पोरसा अस्पताल में सामने आया है। यहां पर एक घंटे की बारिश से अस्पताल का जच्चा वार्ड सहित अन्य वार्ड भी पानी से लबालब हो गए हैं। अस्पताल में नाले का गंदा पानी भरने से नवजात शिशुओं को गंभीर संक्रमित बीमारियां लगने के साथ ही प्राणों का संकट बढ़ गया है। 




जिले की अंबाह तहसील के अंतर्गत आने वाले पोरसा कस्बे में सिविल अस्पताल बना हुआ है। यहां पर मरीजों को भर्ती करने से लेकर डिलेवरी वार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। यह अस्पताल शहर के बीचों-बीच स्थित है। चूंकि अस्पताल की बिल्डिंग पुराने समय की बनी हुई है, इसलिए मुख्य रोड इसके फाउंडेशन लेवल से ऊंची है। यही वजह है कि हल्की सी बारिश होने पर भी सड़क किनारे बना नाला ओवरफ्लो होकर बहने लगता है। इससे नाले का गंदा पानी अस्पताल परिसर में बने जच्चा वार्ड में भर जाता है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद भी यही नजारा देखने को मिला। नाले का गंदा पानी जच्चा वार्ड में भर गया। बताते हैं कि अस्पताल के जच्चा वार्ड में पलंग के नीचे करीब 1-2 फीट पानी भर गया। वार्ड में पानी भरने से प्रसूता तथा उनके पपरिजनों को काफी परेशानी हो रही है। 
 
Morena: Sewage water enters government hospital, risk of infection on pregnant women including newborns
मुरैना जिले के सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में आज तीन डिलेवरी हुई। वार्ड में पानी भरने से प्रसूता महिलाएं अपने नवजात बच्चों को लेकर पलंग के ऊपर ही बैठी रहीं। शौच तथा अन्य नित्य कर्म के लिए प्रसूताओं को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा था। इससे न सिर्फ प्रसूताओं को गंभीर संक्रमित बीमारियां लगने का खतरा है, बल्कि उनके नवजात शिशुओं को भी जानलेवा बीमारियां लगने की आशंका है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि बारिश हुई है, जिस वजह से नाले का पानी अस्पताल में आ रहा है कीड़े मकोड़े भी आ रहे हैं। ऐसे में अन्य बीमारियों से काफी डर लग रहा है। अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर ने कहा है कि हर साल यही हालात बनते हैं। अब अस्पताल में घुटने-घुटने तक पानी भरा हुआ है। जिस वजह से बहुत परेशानी आ रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed