मुरैना जिले के अंबाह में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों के शव चंबल नदी में फेंक दिए। जानकारी मिलने के बाद रविवार को पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पहुंची और शवों को निकालने की कोशिश की। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लाशों की तलाश कर रही है।
Honor Killing: मुरैना में ऑनर किलिंग, लड़की के पिता ने दोनों को मारा और लाशों को चंबल में फेंक दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:51 PM IST
सार
मुरैना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। फिर लाशों को ठिकाने लगाने के लिए चंबल नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
