फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   morena nh 44 road accident bike collides with rickshaw four family members killed

मुरैना में हादसा: खड़े रिक्शा से टकराई बेकाबू बाइक, एक ही परिवार के चार की मौत; दंपति और दो बच्चों की गई जान

Thu, 17 Sep 2026 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र में एनएच-44 पर बाइक के खड़े रिक्शे से टकराने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जेके टायर फैक्ट्री के पास हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से दुर्घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
morena nh 44 road accident bike collides with rickshaw four family members killed
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे-44 पर नूराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसा जेके टायर फैक्ट्री के पास हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार परिवार ग्वालियर की तरफ से मुरैना की ओर आ रहा था। इसी दौरान जेके टायर फैक्ट्री के पास सड़क किनारे कचरा ढोने वाला एक रिक्शा खड़ा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर रिक्शे से टकरा गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हर शौचालय पर 500 रुपये रिश्वत लेने वाली ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को तीन साल की सजा, 2020 में पकड़ाई थी नीलम
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान तेज रफ्तार किसी ट्रक या अन्य भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है और आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब हादसे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बाइक रिक्शे से कैसे टकराई और उसके बाद चारों किस वाहन की चपेट में आए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक ही परिवार के चार लोगों की जान लेने वाले इस हादसे की असली वजह क्या थी और किस वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed