फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: श्मशान से जिंदा लौटा युवक, अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लिटाया तो हिलने लगा, जानें क्या है मामला

Wed, 31 May 2023 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 07:20 PM IST
सार

अगर कोई आपसे कहे कि चिता पर लेटा युवक फिर जिंदा हो गया तो आप चौंक ही जाएंगे। ऐसा ही मामला मुरैना से सामने आया है। युवक को चिता पर लिटा दिया गया पर उसके शरीर में हल्की हलचल ने उसे जिंदा जलने से बचा लिया। 

विज्ञापन
Youth returned alive from funeral pyre in Morena
चिता से उठाकर युवक की ईसीजी कराई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुरैना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक चिता से जिंदा लौट आया है। दरअसल एक युवक को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। चिता भी सज गई। युवक को जैसे ही चिता पर रखा, वैसे ही उसके शरीर में हलचल होने लगी। वह हिलने लगा। ये नजारा देख लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने जब युवक की नब्ज टटोली तो पता चला कि वह जिंदा है। 



 
Youth returned alive from funeral pyre in Morena
चिता भी सज गई थी। हलचल होने पर बच गया युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार यह चौंका देने वाला मामला मुरैना शहर के वार्ड क्रमांक 47 के शांति धाम का है। बताया गया कि यहां जीतू प्रजापति नाम का युवक किडनी से जुड़ी समस्या से लंबे समय से जूझ रहा था। मंगलवार की शाम वह अचेत अवस्था में पाया गया। परिजनों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। कुछ लोगों ने नाक और मुंह पर उंगली रखकर सांस चेक की। सीने पर कान रखकर उसकी धड़कनें भी सुनीं लेकिन जब उन्हें लगा कि वह जिंदा नहीं है तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बुलाकर उसकी अर्थी सजाई। अंतिम यात्रा लेकर शांतिधाम पहुंच गए। युवक का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होने वाला था। चिता भी सजा ली गई थी तभी उसका शरीर अचानक से हिलने डुलने लग गया। मौके पर मौजूद लोग पहले तो घबरा गए फिर हिम्मत कर युवक की नब्ज टटोली गई। 

 
Youth returned alive from funeral pyre in Morena
जैसे ही पता चला कि युवक जिंदा है, उसे ग्वालियर अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
हलचल को देखकर उसके परिजनों ने तत्काल शांति धाम में डॉक्टर बुलाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक की ईसीजी चेक करने के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। अगर जरा सी भी दे हो जाती तो ऐसा भी हो सकता था कि लोग उसका अंतिम संस्कार कर देते। हालांकि फिलहाल अभी भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जीतू प्रजापति की शवयात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि युवक को मृत समझ कर इसके अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां शांतिधाम में कर ली गई थीं, लेकिन अचानक से ऐसा लगा कि युवक की अभी सांस चल रही है। डॉक्टरों को बुलाया, ईसीजी की गई। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर रेफर कर दिया। सीएमएचओ राकेश शर्मा का कहना है कि आपके द्वारा मेरे संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति की घर पर डेथ हो गई होगी और उसके परिजन मृत समझकर अंतिम संस्कार करने के लिए शांति धाम ले गए, लेकिन शरीर में कुछ हलचल होने के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। होता यह है कि वेरीफाई करने से पहले 2 बार चेकअप किया जाता है आधा घंटे की अंतराल में उसके बाद ही पुष्टि होती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed