फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakal Lok: 10 तस्वीरों में देखें महाकाल लोक का लोकार्पण, पीएम मोदी ने आधे घंटे तक की बाबा की पूजा

Tue, 11 Oct 2022 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Oct 2022 09:57 PM IST
सार

Mahakal Lok: 10 तस्वीरों में देखें महाकाल लोक का लोकार्पण, पीएम मोदी ने आधा घंटा की बाबा की पूजा



 

विज्ञापन
Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Corridor Inauguration Pictures pm Narendra Modi
पीएम मोदी ने आधा घंटा की बाबा महाकाल की पूजा। - फोटो : अमर उजाला

उज्जैन के श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 4:50 बजे इंदौर पहुंचे। इंडियन एयर फोर्स के प्लेन से इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट मौजूद रहे।


 

Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Corridor Inauguration Pictures pm Narendra Modi
बाबा महाकाल के मंदिर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

इंदौर एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर के माध्यम से उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करने के लिए रवाना हुए। 20 मिनट का सफर तय करन के बाद पीएम मोदी उज्जैन पहुंचे। इसके बाद वह महाकाल मंदिर पहुंचे हैं। करीब 5:30 बजे पीएम मोदी ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की।
 

Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Corridor Inauguration Pictures pm Narendra Modi
Mahakal Lok - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने करीब आधा घंटा महाकाल मंदिर में बिताया। पूजन करने के बाद उन्होंने महाकाल परिसर के अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Corridor Inauguration Pictures pm Narendra Modi
Mahakal Lok - फोटो : अमर उजाला

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात बजकर तीन मिनट पर श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान कलावे से बना शिवलिंग कवर से बाहर निकाला गया। यह महाकाल लोक का प्रतीक स्वरूप माना गया था। रक्षासूत्र से बने 16 फीट ऊंचे शिवलिंग के अनावरण के साथ लोकार्पण संपन्न हुआ। 
 

विज्ञापन
Mahakal Lok Lokarpan Mahakaleshwar Corridor Inauguration Pictures pm Narendra Modi
Mahakal Lok - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन से महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इलेक्ट्रिक वाहन पर सवार थे। इस दौरान सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को महाकाल लोक के बारे में जानकारी भी दी। उधर, महाकाल लोक में बने मंडपम में देशभर से 750 कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इनके बीच से मोदी-शिवराज गुजर रहे थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed