फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh: अयोध्या की तर्ज पर संवरेगा ओरछा का भगवान रामराजा सरकार मंदिर

Thu, 09 Jun 2022 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 04:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर को 50 करोड़ रुपये से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाले इस मंदिर का विकास पांच चरणों में किया जाएगा। इसके लिए मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lord Ramraja Sarkar temple of Orchha will be decorated on the lines of Ayodhya
ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर को 50 करोड़ रुपये से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर को 50 करोड़ रुपये से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाले इस मंदिर का विकास पांच चरणों में किया जाएगा। इसके लिए मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है।

 
Madhya Pradesh: Lord Ramraja Sarkar temple of Orchha will be decorated on the lines of Ayodhya
बुंदेलखंड की अयोध्या कहलाने वाले इस मंदिर का विकास पांच चरणों में किया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
रामराजा सरकार के भव्य मंदिर निर्माण पर मध्य प्रदेश शासन का विशेष फोकस है। रामनवमी पर ओरछा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर के पूर्णोद्धार को लेकर तैयार की गई विकास योजना का अवलोकन किया था। इस दौरान उन्होंने साफ कह दिया था कि मंदिर का स्वरूप भव्य और दिव्य होना चाहिए। अभी श्री रामराजा मंदिर का प्रवेश द्वार सामान्य है। इस प्रवेश द्वार और मंदिर का निकास द्वार दोनों को भव्य बनाने की योजना है। इसके साथ-साथ मंदिर में एक आपातकाल द्वार भी बनाने की योजना है। अभी भोजन प्रसाद शाला मंदिर परिसर के अंदर है भोजन शाला को मंदिर परिसर से बाहर लाने का प्लान तैयार किया गया है।
 
Madhya Pradesh: Lord Ramraja Sarkar temple of Orchha will be decorated on the lines of Ayodhya
रामराजा सरकार के भव्य मंदिर निर्माण पर मध्य प्रदेश शासन का विशेष फोकस है। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी व बारिश के दिनों में रामराजा सरकार के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए धूप व पानी से बचने के लिए पूरे दर्शन मार्ग पर शेड का निर्माण किया जाएगा।  दर्शनार्थियों को धार्मिक और पुरातत्व से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए मंदिर परिसर में ही टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lord Ramraja Sarkar temple of Orchha will be decorated on the lines of Ayodhya
ओरछा रामराजा धर्मशाला को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्लान बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में ही एक बड़ा फूड जोन बनाने का प्लान है, जिससे यहां आने वाले दर्शनार्थियों को भोजन व नाश्ते की उपलब्धता हो सके। इसके अलावा ओरछा रामराजा धर्मशाला को भी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्लान बनाया गया है। ओरछा की बेतवा नदी के तट पर बने जितने भी घाट हैं उन्हें सुसज्जित करने का काम पहली प्राथमिकता पर है।
 
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Lord Ramraja Sarkar temple of Orchha will be decorated on the lines of Ayodhya
सभी काम पांच चरणों में पूरे होंगे जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर तरुण भटनागर ने घाटों के सौंदर्यीकरण और स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्य में हीलाहवाली करने वालों को सख्त हिदायत दे चुके हैं। रामराजा सरकार मंदिर के पूर्णोद्धार के लिए होने वाले कामों में 50 करोड़ रुपये खर्च होना है, तो वहीं 20 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी के तहत ओरछा को मिले हैं। 50 करोड़ के काम जिला प्रशासन के अधीन होंगे। ये सभी काम पांच चरणों में पूरे होंगे जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। हालांकि मंदिर के विकास कार्य कब से शुरू होंगे यह तारीख तय नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि इस साल के अंत में या नये साल की शुरुआत में मंदिर निर्माण कार्य का श्रीगणेश हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed