मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वैसे तो बाघों का गढ़ है, लेकिन यहां बाघों के अलावा अब तेंदुए भी पर्यटकों का मन मोह रहे हैं। बांधवगढ़ में बड़ी संख्या में बाघ पाए जाते हैं। यहां बाघों का घनत्व सबसे ज्यादा है। लेकिन बाघों के अलावा यहां तेंदुओं की आबादी भी बढ़ रही है।
2 of 3
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर चेतन घरपुरे ने शेयर की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर चेतन घरपुरे ने तेंदुओं की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कि काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में तेंदुआ जंगल की सड़क पर आराम फरमाते नजर आ रहा है। तेंदुए की ऐसी तस्वीरें पर्यटकों का मन भी लुभा रही हैं।
3 of 3
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तेंदुए की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लोग बाघों के दीदार करने के साथ ही अन्य वन्य जीवों का दीदार कर आनंदित हो रहे हैं।