फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cake Controversy: कमलनाथ ने काटा हनुमानजी की तस्वीर लगा केक, सीएम शिवराज ने बताया बगुला भगत

Wed, 16 Nov 2022 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Nov 2022 09:10 PM IST
सार

Cake Controversy: कमलनाथ ने काटा हनुमानजी की तस्वीर लगा केक, सीएम शिवराज ने बताया बगुला भगत Cake Controversy: Kamal Nath cut a cake with Hanumanji's picture, CM Shivraj told heron Bhagat

विज्ञापन
Kamal Nath accused of cutting cake with picture of Hanumanji
कमलनाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर में केक काटने पर सियासत गर्मा गई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक केक काटने पर सियासत गर्मा रही है। मंदिर की तरह दिखने वाला केक काटने को भाजपा ने हिंदू की आस्था से खिलवाड़ बताया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेसी बगुला भगत हैं और उन्हें भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना नहीं है।


बता दें कि छिंदवाड़ा जिले के शिकारपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को अपने जन्मदिन से पहले केक काटा था। केक मंदिर की तरह बनाया गया था और उस पर हनुमानजी की तस्वीर और झंडा लगा था। केक काटने और जश्न मनाने का वीडियो भाजपा के जिलाध्यक्ष ने वायरल कर दिया। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम कमलनाथ पर हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने का संगीन आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने भले ही हनुमान जी का मंदिर बनाया है उनकी मंदिर मैं जरा भी आस्था नहीं है अक्सर उनका पूरा परिवार और वे हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह घटना निंदनीय, दुखदायी है। इनका जन्मदिन अभी है नहीं, लेकिन नौटंकी करते हुए 5 दिन से छिंदवाड़ा में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग बताते हैं कि ये अंडे का केक था। क्या अंडे के केक पर हनुमान जी का फोटो लगाना ठीक है? 



 
Kamal Nath accused of cutting cake with picture of Hanumanji
केक चार लेयर में बना था, जिस पर हनुमानजी की तस्वीर भी लगी थी। - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा था केक
जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसके मुताबिक केक चार हिस्सों में बना है। नीचे पहली लेयर पर लिखा है- हम हैं छिंदवाड़ा वाले, इससे ऊपर दूसरी पर- जीवेत शरद: शतम्, तीसरी पर माननीय कमलनाथ जी और चौथी लेयर पर जन नायक लिखा हुआ है। चौथी लेयर पर हनुमान जी का फोटो है। केक पर मंदिर की तरह शिखर है। झंडा लगा हुआ है। 



सीएम शिवराज ने भी साधा निशाना
मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान दिया है। उन्होंने नाराज होने वाले अंदाज में कहा है कि कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं। इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी। आप केक पर भगवान हनुमान की तस्वीर बना रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं। यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा।
 
Kamal Nath accused of cutting cake with picture of Hanumanji
सीएम शिवराज ने भी कमलनाथ पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस ने दी सफाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा रहता नहीं है, तो धर्म और लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं। कमलनाथ, हनुमान जी के भक्त हैं। उनके समर्थक हनुमान जी के फोटो वाला केक लेकर पहुंचे थे, लेकिन कमलनाथ ने इस केक को नहीं काटा। दूसरे केक को काटा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed