फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jabalpur News: जबलपुर के पटाखा बाजार में भीषण आग, धमाकों की आवाज से दहला आसपास का इलाका

Sun, 26 Jan 2025 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

जबलपुर के कठौंदा पटाखा बाजार में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जल गईं। धमाकों और अफरा-तफरी के बीच फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। लाखों के नुकसान की आशंका है। आग का कारण अज्ञात है, प्रशासन ने जांच और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur News: Huge fire in Jabalpur's firecracker market, surrounding area shaken by sound of explosions
जबलपुर में पटाखा दुकानों में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर के कठौंदा इलाके में स्थित मुख्य पटाखा बाजार में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दर्जन भर से अधिक पटाखा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाकों के साथ पटाखों के फूटने की आवाज ने इलाके में दहशत फैला दी। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




बमों के धमाकों से क्षेत्र दहल उठा और धुंए के गुब्बारे कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे। दमकल विभाग ने सूचना मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया था। अग्नि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि होने के समाचार प्राप्त नहीं हुए है। अग्नि हादसे में लाखो का माल जलकर खाक हो गया है।
Jabalpur News: Huge fire in Jabalpur's firecracker market, surrounding area shaken by sound of explosions
जबलपुर में पटाखा दुकानों में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं। शहर के कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए रहे। कलेक्टर ने बताया गया आग पर काबू प्राप्त कर लिया गया है। अग्नि हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग में कितने का नुकसान हुआ इसका आकलन अभी तक पीड़ित व्यापारियों द्वारा नहीं किया गया है। 

डीएसपी बीएस गठोरिया के अनुसार कठौंदा में थोक पटाखा बाजार की 50 से अधिक दुकान हैं। रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे के लगभग एक के बाद एक आधा दर्जन दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। थोक दुकान होने के कारण बड़ी मात्रा में बमों का स्टाक रखा हुआ था। आग के संपर्क में आने के कारण बमों में धमाके होने लगे। सूचना मिलने पर तत्काल दमकल विभाग ने राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया था। दमकल कर्मियों ने लगभग तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू प्राप्त किया। आग किस कारण से लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच जारी है।  

 
Jabalpur News: Huge fire in Jabalpur's firecracker market, surrounding area shaken by sound of explosions
जबलपुर में पटाखा दुकानों में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
लाखों का नुकसान, व्यापारी बदहवास
पटाखा बाजार में 50 से अधिक दुकानें हैं, जिनमें लाखों का माल रखा हुआ था। आग की वजह से व्यापारी और उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jabalpur News: Huge fire in Jabalpur's firecracker market, surrounding area shaken by sound of explosions
जबलपुर में पटाखा दुकानों में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed