बालाघाट जिले के परसवाड़ा के समीप स्थित खरपड़िया ग्राम के देवी मंदिर में बुधवार सुबह लगभग 11 बजे तेंदुए का शावक घूमते हुए मिला। उसे देखकर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया है।
2 of 3
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक को पकड़ लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नवरात्रि के चलते मंदिर में खासी भीड़ है। बुधवार को दर्शनार्थियों में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब अचानक तेंदुए का शावक मंदिर में नजर आया। ग्रामवासियों ने जब शावक को देखा तो इसकी सूचना वनविभाग को दी। वनविभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर शावक को पकड़ा। पिंजरे में कैद शावक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पूजन थाल लगाकर पिंजरे में बंद तेंदुए का पूजन भी किया।
3 of 3
तेंदुए के शावक के मंदिर पहुंचने पर लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
शावक की उम्र एक वर्ष बताई जा रही है। उसे खरपड़िया वनविभाग की चौकी में ले जाया गया है। शावक को पकड़ने के दौरान वन परिक्षेत्र पश्चिम बैहर के अधिकारी कृष्ण कुमार मरावी सहित वनविभाग के अमला मौजूद था। वन परिक्षेत्र अधिकारी मरावी ने बताया कि उक्त शावक जंगल से भटकर गांव के समीप पहुंच गया था। पशु चिकित्सक विजय मानेश्वर ने उसके स्वास्थ्य की जांच की है। वह स्वस्थ है।