शहर के व्यस्त सत्यसाई चौराहे पर इतना बड़ा गड्ढा हो चुका है कि वो अब राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन गया है। बारिश का पानी भरने से गड्ढा किसी छोटे तालाब जैसा नजर आ रहा है और उसकी गहराई का अंदाजा इस प्रकार लगाया जा सकता है कि वो दोपहिया वाहन से बडा नजर आ रहा है। कई बार आसपास जगह नही होने से दोपहिया वाहन चालक गड्ढे के बीच से गुजरते समय संभल-संभलकर निकल रहे हैं, जबकि पीछे से आते वाहन जाम में फंस रहे हैं।
Indore News: जरा-सी चूक पड़ सकती है भारी, इंदौर की सड़कों पर गड्ढों का जाल; बढ़ा हादसों का डर देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:03 AM IST
सार
इंदौर में हो रही बारिश के बाद अब सड़कों पर गड्ढे बनने लगे हैं। अभी ज्यादा बारिश भी नहीं हुई है, लेकिन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे इतने बड़े हैं कि यदि जरा-सी भी नजर हटी तो दुर्घटना हो सकती है। वहीं, ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
