फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा क्यों मुंह छिपाकर घूम रही, बड़े पिता ने बताई चौंकाने वाली हकीकत

Thu, 23 Jan 2025 07:43 PM IST
Dinesh Sharma दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:43 PM IST
सार

Mahakumbh wali Monalisa: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने आई मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे उसकी जिंदगी और काम मुश्किल हो गए हैं। लोग उसकी तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, जिससे वह अपना धंधा नहीं कर पा रही। परिवार उसे घर वापस लाने की कोशिश में है, लेकिन बढ़ती भीड़ समस्या बन रही है।

विज्ञापन
Viral Monalisa: Why is Maha Kumbh's viral girl Monalisa roaming around hiding her face
मोनालिसा महाकुंभ में अब परेशान हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसिद्ध होती जा रही है। उसके असल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करने वालों की बाढ़ सी आ गई। हालांकि ये फेम उसकी मुसीबत बन गया है। 


बता दें कि खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया के जरिये लाखों लोग उसे जानने लगे हैं। अत्यधिक वायरल होना अब उसके लिए मुसीबत बन गया है। मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेचने पहुंची थी, पर अब वह रुद्राक्ष मालाएं नहीं बेच पा रही है. मालाएं खरीदने से ज्यादा लोग मोनालिसा को देखने और उसकी तस्वीरें लेने के लिए पीछे पड़े रहते हैं। 
 
Viral Monalisa: Why is Maha Kumbh's viral girl Monalisa roaming around hiding her face
मोनालिसा। - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला से बात करते हुए महेश्वर में रहने वाले मोनालिसा के बड़े पिता विजय पटेल ने बताया कि मेरी अभी कुछ देर पहले ही मेरी बच्ची से बात हुई थी। वो बहुत परेशान थी। कह रही थी कि कोई धंधा नहीं हो पा रहा है। उसके पीछे कैमरे-मोबाइल लेकर लोग पड़े रहते हैं। जहां उसका टेंट है, वहां सुबह से देर रात तक लोग जमे रहते हैं. खाना खाना भी दुश्वार हो चुका है। यहां-वहां जाने के लिए भी मुंह छिपाकर, नजरें बचाकर निकलना होता है। 



ये भी पढें: Viral Monalisa: इंदौर की नहीं, महेश्वर की रहने वाली है हसीन आंखों वाली मोनालिसा, कुंभ से लौटने की बात भी झूठी

बड़े पिता विजय का कहना है मोनालिसा मेरी भतीजी है। वो इतना परेशान हो चुकी है कि वहां से निकलना चाहती है। हम गरीब लोग हैं, उधार वगैरह करके माला लेते हैं और धंधा करने निकलते हैं, पर इस बार कोई धंधा ही नहीं करने दे रहा। मोनालिसा को हम वापस लाना भी चाहते हैं पर कैसे लाएं समझ नहीं आ रहा। वहां पुलिस भी मदद नहीं कर रही। स्टेशन तक जाने का रास्ता कैसे तय करेंगे, कोई देख लेगा तो पीछे पड़ जाएगा तो निकल नहीं पा रहे हैं। 

 
Viral Monalisa: Why is Maha Kumbh's viral girl Monalisa roaming around hiding her face
हाल ही में मोनालिसा का केक काटते वीडियो सामने आया था। - फोटो : सोशल मीडिया
जन्मदिन भी झूठा
बड़े पिता विजय पटेल से जब हमने उसके जन्मदिन मनाने और केक काटने के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि उसका जन्मदिन नहीं था। हमें तो याद भी नहीं, हमारे पास कोई दस्तावेज भी नहीं जिससे पता चल सके कि कब बच्ची का जन्म हुआ था। वहां बच्ची का मेकअप करने वाली महिला ने बातचीत में पूछा था उसने ही जन्मदिन मनाने की बात कहते हुए केक मंगवा लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Monalisa: Why is Maha Kumbh's viral girl Monalisa roaming around hiding her face
दो दिन में लाखों फॉलोअर्स बढ़े हैं - फोटो : अमर उजाला
लाखों फॉलोअर्स बढ़े
मोनालिसा के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। हमने पिछली बार 20 जनवरी को मोनालिसा के भाई जय सिंह से बात की और इंस्टाग्राम आईडी देखी तब उसके फॉलोअर्स 21 हजार के आसपास हो चुके थे, उसी दिन शाम को 70 हजार का आंकड़ा पार कर चुके थे। आज यानी 22 जनवरी को अब ये आंकड़ा लाखों में है। बीते दो दिनों की बात करें तो तीन लाख फॉलोअर्स बढ़े हैं। 


अभी प्रयागराज में ही है मोनालिसा
बुधवार यानी 22 जनवरी तक भी मोनालिसा महाकुंभ में ही है। उसके भाई जय सिंह ने बताया कि मोनी अभी यही है, पापा के साथ है। मीडिया वाले, कैमरे वाले बहुत परेशान कर रहे हैं इसलिए कह दिया है उसे महेश्वर भेज दिया है, या वापस भेज रहे हैं। पापा ने कहा तो है कि भेजना तो है, क्योंकि इस वजह से हम लोग धंधा नहीं कर पा रहे। जिसके लिए हम अपना घर-बार छोड़कर यहां आए हैं, वही नहीं हो पा रहा। उम्मीद है कि जल्द ही उसे वापस भेजने का कोई प्लान मिल जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed