फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore news:स्कूल में भोजन की क्वालिटी निकली खराब, अधिकारियों के अचानक दौरे से हड़कंप, एजेंसी को नोटिस

Thu, 20 Jun 2024 02:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 20 Jun 2024 02:17 PM IST
सार

इंदौर के मल्हार आश्रम में बन रहे स्कूल में पहुंचे अधिकारी, निर्माण कार्य में तेजी लाने और अतिक्रमण हटाने के लिए भी दिए निर्देश। 

विज्ञापन
The quality of food in the school was poor notice was issued to the agency
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन द्वारा मल्हार आश्रम परिसर में निर्माणाधीन सीएम राइज विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, निर्माण एजेंसी, पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे। जैन ने निर्माण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

जैन ने शाला प्रवेशोत्सव के दौरान अध्यनरत छात्रों से शैक्षणिक गुणवत्ता व अन्य गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदाय किए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने मध्यान्ह भोजन निर्माण स्थल का भी जायजा लिया। जैन ने मध्यान्ह भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।    
 

The quality of food in the school was poor notice was issued to the agency
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
उन्होंने सुपर 100 के छात्र/छात्राओं से चर्चा करते हुए शिक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने होस्टल का निरीक्षण भी किया तथा छात्रावास अधीक्षिका को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान छात्रों द्वारा भोजन की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत करने पर जैन ने 4 दिवस में समस्त व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारी को निर्धारित अवधि के पश्चात निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को नियमित रूप से छात्रावास निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed