फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress leaders visited Bhagirathpura settlement; affected families demanded punishment for the guilty.

इंदौर : कांग्रेस नेता पहुंचे भागीरथपुरा बस्ती, प्रभावित परिवारों ने कहा-दोषियों को सजा दिलवाएं

Sun, 04 Oct 2026 07:02 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 04 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सक्रिय हो गई है। रविवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस नेता प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवारों ने दोषियों को सजा दिलाने और उचित मुआवजे की मांग उठाई।

विज्ञापन
Congress leaders visited Bhagirathpura settlement; affected families demanded punishment for the guilty.
कांग्रेस नेता पहुंचे भागीरथपुरा बस्ती - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर के भागीरथपुरा में नौ माह पहले हुए दूषित पेयजल कांड को कांग्रेस जिंदा रखना चाहती है और रविवार को पीड़ित परिवारों के बीच कांग्रेस नेता पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे प्रभावित परिवारों से मिले और आगे की रणनीति बनाई।

चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ है और सरकार के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे। नेताओं ने पेयजल कांड की जांच रिपोर्ट के बारे में भी चर्चा की तो रहवासियों ने कहा कि दूषित पानी पीने से बस्ती में 36 मौतें हुई हैं। कई लोगों की किडनी, लीवर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। जिम्मेदार लोगों को इस मामले में सजा मिलना चाहिए। नेताओं ने कहा कि कोर्ट में भागीरथपुरा मामले में याचिका भी लगी है। जिसमें वकीलों के माध्यम से कांग्रेस बस्तीवासियों का पक्ष मजबूती से रखेगी।

विज्ञापन

 

फिर आंदोलन की तैयारी

दिसंबर में कांग्रेस भागीरथपुरा मामले में बड़ा आंदोलन कर सकती है। इस कांड को एक साल दिसंबर में पूरे हो रहे हैं। इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा रहवासियों की सहभागिता पर जोर दिया जा रहा है। शहर अध्यक्ष चौकसे ने बस्ती के प्रभावित परिवारों से कहा कि आयोग की जांच रिपोर्ट को सरकार दबाने का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन



कई लोगों को रिपोर्ट में बचाने की कोशिश का आरोप भी उन्होंने लगाया। नेताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों को ज्यादा मुआवजा, नौकरी व दोषियों पर कार्रवाई की मांग फिर कांग्रेस सरकार के सामने उठाएगी। आपको बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से 36 मौतें हो गईं और 500 से ज्यादा लोग डायरिया, पीलिया सहित अन्य बीमारियों के कारण अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती रहे, जबकि बस्ती के दो हजार से ज्यादा लोग दूषित पानी के कारण बीमार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed