फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: बढ़ते अपराधों और नशे के विरोध में जनता का हल्लाबोल, कल रीगल पर जुटेंगे, घरों में हाथों से बन रहे बैनर

Sun, 20 Aug 2023 06:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 20 Aug 2023 06:28 PM IST
सार

आखिरकार इंदौर की जनता ने तेजी से बढ़ते अपराधों से त्रस्त होकर खुद सड़कों पर उतरने की तैयारी कर ली, बिना किसी बैनर और संस्था के हो रहे एकजुट। 
 

विज्ञापन
Public came out against increasing crimes and drugs
घरों में अपने हाथ से बैनर पोस्टर बनाते लोग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में तेजी से बढ़ते अपराधों और नशे के कारोबार के विरोध में जनता सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। पिछले एक महीने में लगातार हुए बड़े अपराधों ने आम नागरिकों के मन में भय पैदा कर दिया है। रात 9 बजे के बाद शहर के लोग सड़कों पर निकलने से डरने लगे हैं। इन्हीं सब बातों के चलते सोमवार को शहरवासी रीगल तिराहे पर एकत्रित होकर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। 


कैसे जुट रहे शहरवासी
इंदौर के सभी लोकल वाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है कि इंदौर को सुरक्षित रखने के लिए इंदौर के लोगों को ही एकजुट होना पड़ेगा। इसके लिए सभी नागरिक एक दूसरे से अपील कर रहे हैं कि वे सोमवार सुबह 9.30 बजे रीगल तिराहे पर एकत्रित हों और नशे और अपराध के खिलाफ आंदोलन करें। इस आंदोलन को कोई एक संस्था या समूह नहीं चला रहा है बल्कि लोगों ने खुद यह आंदोलन शुरू किया है और एक दूसरे से एकजुट होने के लिए निवेदन कर रहे हैं। 

सोमवार को क्या करेगी जनता
सोमवार को नागरिक रीगल तिराहे पर एकत्रित होकर हाथ में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। यहां से सभी बाइक रैली निकालकर पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय जाएंगे। यहां पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर को शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आवेदन देंगे। 

घर-घर बन रहे बैनर पोस्टर
आंदोलन की तैयारी के लिए इंदौर के नागरिक घरों में बैनर पोस्टर तैयार कर रहे हैं। खुद हाथों से तख्तियां बना रहे हैं और उस पर नशे और अपराध के खिलाफ स्लोगन लिख रहे हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी अपना योगदान दे रहे हैं। 
Public came out against increasing crimes and drugs
घरों में लोगों ने इस तरह से बनाए बैनर और पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
क्यों भड़की जनता, कैसे बिगड़े इंदौर के हालात
पिछले एक महीने में इंदौर में लगातार कई बड़े अपराध हुए। इनमें सड़कों पर खुलेआम नागरिकों की हत्याएं, नशे का कारोबार, महिलाओं से छेड़छाड़, बच्चों का अपहरण और सड़क हादसे सामने आए। इन सभी में नशा करके अपराध करने के मामले सर्वाधिक थे। इन सब वजहों से नागरिकों को आखिरकार सड़क पर उतरने का प्लान बनाना पड़ा। 

महापौर ने नाइट कल्चर पर जताया विरोध
शनिवार को ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बढ़ते हुए अपराधों पर कलेक्टर इलैया राजा टी और कमिश्नर मकरंद देऊस्कर को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि अपराधों की रोकथाम के लिए नाइट कल्चर पर लगाम लगाने के विषय में विचार की जरूरत है। इसके लिए सभी संस्थाओं, नागरिकों और अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed