फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Fire Case: प्रिंसिपल की हालत बिगड़ी, उन्हें जिंदा जलाने वाला बचने के बहाने बना रहा

Thu, 23 Feb 2023 11:09 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 23 Feb 2023 11:09 AM IST
सार

इंदौर में प्रिंसिपल को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, छात्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं
 

विज्ञापन
principal burnt by student indore case
इंदौर में प्रिंसिपल को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में सिमरोल के बीएम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा को छात्र ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें सीपीआर देकर वेंटिलेटर रखा गया है। इससे पहले उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि छात्र आशुतोष ने मार्कशीट के लिए विवाद करते हुए बाल्टी में भरा पेट्रोल उन पर डाल दिया और आग लगा दी। वह बचने के लिए कॉलेज परिसर में कई मीटर तक दौड़ीं भी। वहीं दूसरी ओर आशुतोष को इस घटना का कोई पछतावा नहींं है। वह पुलिस कार्रवाई से बचने के बहाने बना रहा है और कह रहा है कि वह तो खुद आत्महत्या करने आया था। प्रिंसिपल उसकी चपेट में आ गईं। 
principal burnt by student indore case
आशुतोष - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आरोपी ने खाना खाया, आराम से ली नींद
एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती छात्र आशुतोष को अपने किए पर कोई पछतावा नजर नहीं आ रहा है। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार बहाने बना रहा है। वार्ड में वह डॉक्टरों से बातचीत करता है और कहता है कि वह डिप्रेशन में है। डॉक्टर अभय ब्राह्मणे ने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है। वहां पर आने के बाद वह अच्छे से खाना भी खा रहा है और पूरी नींद लेता है। 

खुद की बाइक से निकाल पेट्रोल
आशुतोष ने आग लगाने के लिए तेजाजी नगर से एक बाल्टी खरीदी और खुद की बाइक से पेट्रोल निकाला। कॉलेज में जाने के बाद उसने प्रिंसिपल पर पेट्रोल डाल दिया और अपनी सिगरेट पीने वाले लाइटर से आग लगा दी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed