फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभु दर्शन से शुरू किया नया साल: खजराना गणेश मंदिर और पितृ पर्वत पर पहुंचे लाखों भक्त

Mon, 01 Jan 2024 10:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 01 Jan 2024 10:47 PM IST
सार

इंदौरवासियों ने साल के पहले दिन भगवान के दर्शन कर शुभकामनाओं के साथ नए साल की शुरुआत की। 
 

विज्ञापन
new year khajrana ganesh mandir pitra parvat ranjit hanuman darshan
पितृ पर्वत - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौरवासियों ने साल 2024 का शुभारंभ मंदिरों में भगवान के दर्शन के साथ किया। लाखों लोग इंदौर के प्रमुख मंदिरों में अलसुबह से ही पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने 31 दिसंबर की रात में 11 बजे के बाद मंदिरों को बंद करने का कहा था जिसके बाद भक्त 1 जनवरी को अलसुबह से मंदिर पहुंच गए। शहर के अधिकांश मंदिरों में लंबी लाइनें लगी देखी गई। 


यहां रही खासी भीड़
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान, पितृ पर्वत, देवगुराड़िया, बड़ा गणपति, अन्नपूर्णा मंदिर में खासी भीड़ देखी गई। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। 
new year khajrana ganesh mandir pitra parvat ranjit hanuman darshan
खजराना गणेश - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खजराना में पांच लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान
खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने कहा कि नए साल पर दर्शन करने के लिए पांच लाख से अधिक भक्त पहुंचे। भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए कई लाइनों में दर्शन व्यवस्था रखी गई थी। अल सुबह से देर रात तक भक्त दर्शन के लिए आते रहे। भक्तों ने कतार में लगकर बप्पा के दर्शन किए। भक्तों ने बप्पा से सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था की थी उसी का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन किए। बप्पा का दरबार फूलों से सजाया गया था। नव वर्ष पर इंदौर में पितृ पर्वत पर विराजे हनुमान जी के दर्शन करने के लिए भी हजारों भक्त उमड़े। परिवार सहित पहुंचे भक्तों ने वहां टिफिन पार्टी भी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed