फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP's Pride: रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाली टीम का इंदौर में जोरदार स्वागत, टीम ने खजराना गणेश से लिया आशीष

Mon, 27 Jun 2022 10:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 10:50 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने वाली मप्र क्रिकेट टीम सोमवार रात को इंदौर पहुंची। यहां जोरदार स्वागत हुआ। फूल बरसाए और आतिशबाजी की गई। टीम ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
MP News: After creating history, the team of MP returned to Indore, received a warm welcome, worshiped after reaching Khajrana Ganesh temple, fireworks took place
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरू में इतिहास रचकर इंदौर लौटी मप्र की क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए शहर ने पलक पावड़े बिछा दिए। फूलों से राह सजाई और पंखुडियों से स्वागत किया। रणजी टूर्नामेंट के 88 साल के इतिहास में ये पहला मौका है जब मध्यप्रदेश की टीम ने यह खिताब जीता है। मप्र की टीम ने  फाइनल मुकाबले में 41 बार की विजेता मुंबई को 6 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।  
MP News: After creating history, the team of MP returned to Indore, received a warm welcome, worshiped after reaching Khajrana Ganesh temple, fireworks took place
कोच और खिलाड़ियों को फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया

बेंगलुरू से सोमवार रात को मप्र की टीम इंदौर पहुंची। एयरपोर्ट से लेकर खजराना गणेश मंदिर तक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही इंदौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्होंने विजेता टीम को जीत की बधाई दी और उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से टीम के सभी खिलाड़ी, कोच और स्टाफ बस में सवार होकर खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। जहां सभी ने भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
MP News: After creating history, the team of MP returned to Indore, received a warm welcome, worshiped after reaching Khajrana Ganesh temple, fireworks took place
टीम के स्वागत के लिए कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
41 बार की चैम्पियन मुंबई को हराने वाली मप्र टीम के कोच चंद्रकांत पंडित ने खजराना गणेश से मन्नत मांगी थी। इसलिए इंदौर पहुंचते ही पूरी टीम खजराना मंदिर पहुंची और भगवान गणेश के दर्शन कर जीत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान खेल जगत की हस्तियों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। इसके बाद टीम के खिलाड़ी होलकर स्टेडियम पहुंचे जहां स्वागत हुआ। यहां आतिशबाजी की गई। टीम ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: After creating history, the team of MP returned to Indore, received a warm welcome, worshiped after reaching Khajrana Ganesh temple, fireworks took place
राहों में फूल बिछाकर किया मप्र की टीम का स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मध्यप्रदेश रणजी टीम ने इतिहास रचा।  रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता।  मध्य प्रदेश की टीम 1954-55 से रणजी ट्रॉफी खेल रही है। पहली बार उसने यह खिताब जीता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed