फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभाला पदभार, पहले ही दिन ट्रैफिक की समझाइश देने उतरे सड़कों पर

Sat, 06 Aug 2022 08:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

Indore: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभाला पदभार, पहले ही दिन सड़कों पर उतरकर लोगों को समझाए ट्रैफिक के नियम

विज्ञापन
Mayor Pushyamitra Bhargava took charge, on the very first day, came out on the streets to advise the traffic
नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज पदभार संभाल लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज पदभार संभाल लिया। उन्होंने रणजीत हनुमान के दर्शन कर दिन की शुरुआत की। पुष्यमित्र ने आज महूनाका चौराहे पर ट्रैफिक सुधार के लिए लोगों से अपील की और उन्हें गुलाब का फूल दिया। नगर निगम में भी पहले ही दिन से उनकी सक्रियता नजर आई। उन्होंने मीटिंग ली और अधिकारियों से काम को समझा। हम आपको तस्वीरों के जरिए महापौर की पहले दिन की दिनचर्या आपको बता रहे हैं 

 
Mayor Pushyamitra Bhargava took charge, on the very first day, came out on the streets to advise the traffic
पुष्यमित्र भार्गव ने दिन की शुरुआत रणजीत हनुमान को नमन कर की। - फोटो : सोशल मीडिया
नए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की। वे सुबह रणजीत हनुमान मंदिर पहुंचे और शीश नवाया। यहां से वे महूनाका चौराहे पर लगी पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ की प्रतिमा पर पहुंचे। उनके साथ पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ भी थीं। 
 
Mayor Pushyamitra Bhargava took charge, on the very first day, came out on the streets to advise the traffic
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लोगों को ट्रैफिक नियम पालन करने की अपील की। - फोटो : सोशल मीडिया
महूनाका चौराहे पर भार्गव ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सड़कों पर उतर गए। उन्होंने वाहन चालकों से बात की। वाहन चालकों को उन्होंने गुलाब का फूल देकर नियमों का पालन करने की समझाइश दी। उनके साथ पूर्व पार्षद भरत पारेख, अभाविप से जुड़े कुछ नेता भी थे। इनके हाथ में यातायात नियमों की जानकारी देने संबंधी तख्तियां थीं। बता दें कि पुष्यमित्र भार्गव के संकल्प में इंदौर के ट्रैफिक को सुधारकर शहर को व्यवस्थित यातायात देना भी शामिल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mayor Pushyamitra Bhargava took charge, on the very first day, came out on the streets to advise the traffic
नगर निगम पहुंचे भार्गव ने सबसे पहले कार्यस्थल को शीश झुकाकर नमन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
दोपहर को पुष्यमित्र भार्गव निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पहले निगम कार्यालय की सीढ़ियों को सिर झुकाकर नमन किया। फिर कार्यालय में पूजा की। इस दौरान पूर्व महापौर मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे भी साथ थे। 
 
विज्ञापन
Mayor Pushyamitra Bhargava took charge, on the very first day, came out on the streets to advise the traffic
पुष्यमित्र ने कार्यभार संभालते ही अधिकारियों के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्यमित्र ने कार्यभार संभालते ही अधिकारियों के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग में परिचय के बाद काम को समझा। भार्गव ने अधिकारियों से रुके काम की जानकारी ली। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज आगामी तीन माह का रोड मैप भी साझा किया। इसमें बताया कि इन तीन महीनों में किन कामों को प्राथमिकताएं देंगे। इसमें स्मार्ट सिटी, प्रमुख मार्ग, पुल-पुलिया, हॉकर्स जोन, विद्युत विभाग, संजीवनी क्लीनिक से जुड़े काम शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed